Aaj Ka Ank Jyotish, 20 September 2025: अंक ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव का विश्लेषण मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जाता है, जिसे उसकी जन्म तारीख से जाना जा सकता है। मूल रूप से अंक 1 से 9 तक होते हैं और प्रत्येक अंक किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है। इन्हीं अंकों के माध्यम से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है। तो चलिए जानते हैं मूलांक 1 से लेकर 9 तक के जातकों का अंक ज्योतिष राशिफल...
आज कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी। भागदौड़ के कारण थकान हो सकती है, मगर संतान से मिला सहयोग मन को खुशी देगा। मन की किसी परेशानी को दूर करने के लिए जीवनसाथी के साथ समय बिताना लाभकारी रहेगा।
आज मानसिक रूप से थोड़ी बेचैनी रह सकती है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। परिवार का साथ आपके लिए संबल बनेगा और घर में शांति बनी रहेगी।
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। मित्रों से सहयोग न मिलने पर मन उदास होगा। काम के दौरान संयम बनाए रखना आवश्यक है। व्यापार में लाभ की संभावना है, जिससे तनाव कम होगा।
आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, वरना बजट बिगड़ सकता है। फिजूलखर्ची से बचना होगा। शाम को दोस्तों और जीवनसाथी के साथ बिताया समय आपके तनाव को दूर करेगा और सुकून देगा।
आज आपको अपनों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास मजबूत होगा। लेकिन काम में ध्यान नहीं रहेगा और आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। परिवार में किसी के स्वास्थ्य पर नजर बनाए रखें।
आज घरेलू जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी, जिससे निजी कार्यों को पूरा करने में देरी हो सकती है। ऑफिस में अधूरे कामों का दबाव रहेगा।
आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। जरूरतमंद की सहायता करने का अवसर मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे।
आज का दिन नौकरी और व्यवसाय के लिहाज से थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अचानक नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें निभाने में मेहनत करनी पड़ेगी।
मूलांक 9 वाले जातकों का दिन शानदार रहेगा। धन लाभ के योग बनेंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।