Aaj Ka Ank Jyotish, 23 July 2025: मूलांक ज्योतिष अंक शास्त्र की वह शाखा है जो जन्म तिथि के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार, करियर, स्वास्थ्य और भविष्य की संभावनाओं का विश्लेषण करती है। इसमें मूलांक व्यक्ति की जन्म तारीख से पता चलता है। ऐसे में आइए जानते हैं आज के मूलांक के आधार पर विभिन्न अंकों के जातकों के लिए दिन कैसा रहेगा।
आज का दिन आपके लिए कई मायनों में खास हो सकता है। आपकी समझदारी और व्यवहार कुशलता से बड़े फैसले लेना आसान होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी सोच और सुझावों को सराहा जाएगा।
आज का दिन मानसिक रूप से थोड़ी हलचल भरा रह सकता है, लेकिन कुछ अच्छी खबरें मन को राहत देंगी। पुराने संबंधों से जुड़ी यादें ताजा हो सकती हैं। किसी करीबी व्यक्ति से मुलाकात या बातचीत आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है।
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आप कोई नई योजना शुरू कर सकते हैं, जो आगे चलकर सफल हो सकती है। अनुभवी लोगों की सलाह से लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं।
आज आपको परिस्थितियों में थोड़ी धीमी गति महसूस हो सकती है। कुछ कामों में देरी या रुकावट आ सकती है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। शांत दिमाग और धैर्य से हर स्थिति को संभाल सकते हैं।
आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। इंटरव्यू, मीटिंग या किसी नए संपर्क के लिए दिन अनुकूल है। छोटी यात्रा का योग भी बन सकता है।
आज का दिन आपके लिए विशेष है, क्योंकि दिन और मूलांक दोनों ही 6 हैं। यह शुभ संयोग प्रेम संबंधों को मजबूत करेगा। जो लोग कला, सौंदर्य या फैशन से जुड़े हैं, उनके लिए उन्नति के संकेत हैं।
आज ध्यान और आध्यात्म की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात या यादें ताजा हो सकती हैं। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
शनि के प्रभाव वाले मूलांक 8 के लिए आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी लेकिन परिणाम धीरे-धीरे मिलेंगे। कानूनी या सरकारी मामलों में थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।
आज ऊर्जा और आत्मबल का सही इस्तेमाल करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें और टीमवर्क को महत्व दें। कोई पुरानी योजना अब रंग ला सकती है। प्रेम संबंधों में सुधार होगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
ॐ जय एकादशी माता, मैया जय एकादशी माता।
विष्णु पूजा व्रत को धारण कर, शक्ति मुक्ति पाता॥
ॐ जय पार्वती माता, मैया जय पार्वती माता।
ब्रह्म सनातन देवी, शुभ फल की दाता॥
श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी।
राजेश्वरी जय नमो नमः॥
जय जय तुलसी माता, सब जग की सुखदाता,
सब योगों के ऊपर, सब रोगों के ऊपर,