Aaj Ka Ank Jyotish, 24 June 2025: जिस तरह राशिफल के आधार पर लोगों के भविष्य के बारे में पता चलता है ठीक उसी तरह मूलांक के आधार पर अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है। आज 24 जून, मंगलवार का दिन है। अंक ज्योतिष के अनुसार,आज का दिन कुछ मूलांक वाले जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। इन्हें करियर में सफलता प्राप्त होगी। नौकरीपेशा जातकों को लाभ भी मिल सकता है। तो वहीं कुछ जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। इ्न्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज किस मूलांक वालों के लिए दिन रहेगा भाग्यशाली और किसे बरतनी होगी सावधानी। जानिए मूलांक 1 से लेकर 9 तक जातकों के लिए कैसा रहेगा दिन...
आज का दिन आपके लिए सफलता और नेतृत्व के अवसर लेकर आया है। कामकाज में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपकी बातों का असर लोगों पर दिखेगा। पिता या बॉस से सहयोग मिलने की संभावना है।
भावनाओं से भरा दिन रहेगा। रिश्तों में थोड़ी संवेदनशीलता रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें। कोई पुराना मित्र आपकी मदद कर सकता है। कला, संगीत या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है।
आज आपका फोकस करियर पर रहेगा। बॉस या वरिष्ठ अधिकारी आपकी मेहनत की सराहना कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है।
थोड़ा उलझनों भरा दिन हो सकता है। तकनीकी या इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं से जुड़े काम में परेशानी आ सकती है। किसी फैसले से पहले दो बार सोचें। हालांकि, दिन के अंत तक स्थिति सामान्य हो जाएगी।
आज आप ऊर्जा और जोश से भरे रहेंगे। यात्रा, संवाद, बिक्री या मार्केटिंग से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। नया कॉन्टैक्ट फायदेमंद साबित हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी सकारात्मकता बनी रहेगी।
आज का दिन परिवार और प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कोई पुरानी बात मन को उदास कर सकती है, लेकिन सकारात्मक सोच से आप परिस्थिति को संभाल लेंगे।
अपनी दिल की सुनें और बड़े निर्णयों में जल्दबाज़ी से बचें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कोई नया रहस्य या छुपी हुई बात सामने आ सकती है। विद्यार्थियों और रिसर्च में लगे लोगों के लिए दिन अच्छा है।
काम में बाधाएं आ सकती हैं लेकिन आपके परिश्रम से सब सुधर जाएगा। कानूनी या सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। खर्चों पर लगाम लगाएं। वाद-विवाद से दूर रहें। कार्यस्थल पर सावधान रहें।
आपके लिए आज का दिन जोश से भरपूर रहेगा। कोई नई शुरुआत करने का सही समय है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व के अवसर मिलेंगे। बस गुस्से पर नियंत्रण रखें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
बता दो कोई माँ के भवन की राह ॥
बता मेरे भोले बाबा रे,
तेरी कैसे महिमा गाऊं ॥
बता मेरे यार सुदामा रै,
भाई घणे दिना में आया ।
बताओ कहाँ मिलेगा श्याम ।
चरण पादुका लेकर सब से पूछ रहे रसखान ॥