Logo

26 July 2025 Ank Jyotish (26 जुलाई 2025 का अंक ज्योतिष राशिफल)

26 July 2025 Ank Jyotish (26 जुलाई 2025 का अंक ज्योतिष राशिफल)

Aaj Ka Ank Jyotish 26 July 2025: अगर आपका मूलांक है इनमें से एक, तो आज हो जाइए तैयार खुशखबरी के लिए, जन्मतिथि से जानें 26 जुलाई 2025 का अंक ज्योतिष राशिफल

Aaj Ka Ank Jyotish, 26 July 2025: अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के जीवन की दिशा, स्वभाव और संभावनाओं का आकलन उसके मूलांक के आधार पर किया जाता है। मूलांक, व्यक्ति की जन्मतिथि के अंकों के योग से प्राप्त होता है और यह 1 से 9 तक होता है। प्रत्येक अंक किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है और वही ग्रह उस मूलांक पर प्रभाव डालता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि 26 जुलाई को मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए दिन कैसा रहेगा।

अंक 1 (किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)

आज का दिन आपकी आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता को निखारने वाला होगा। कामकाज में सम्मान और सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मिलना हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

  • शुभ अंक - 9
  • शुभ रंग - काला

अंक 2 (किसी भी माह की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोग)

भावनाएं आज हावी रह सकती हैं, लेकिन समझदारी से निर्णय लें। पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाकर चलना जरूरी है। प्रेम संबंधों में भी सोच-समझकर बोलें।

  • शुभ अंक - 1
  • शुभ रंग - भूरा

अंक 3 (किसी भी माह की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

आज का दिन शुभ समाचारों से जुड़ा हो सकता है। पढ़ाई-लिखाई और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ अंक - 5
  • शुभ रंग - गुलाबी

अंक 4 (किसी भी माह की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोग)

थोड़ी सी मेहनत आज बड़ा परिणाम ला सकती है। दिन कुछ व्यस्त रह सकता है लेकिन उसका फल सकारात्मक मिलेगा। फालतू खर्चों से बचें और निवेश सोच-समझकर करें।

  • शुभ अंक - 1
  • शुभ रंग - ब्लू

अंक 5 (किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका मन बहुत सक्रिय रहेगा। नए आइडिया काम में आ सकते हैं। यात्रा के योग है, जो लाभदायक साबित होगी। करियर को लेकर नई दिशा मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ेगा।

  • शुभ अंक - 9
  • शुभ रंग - सफेद

अंक 6 (किसी भी माह की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोग)

पारिवारिक जीवन में सुकून मिलेगा। किसी रिश्ते को लेकर सकारात्मक बातचीत हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए दिन शुभ है। खरीदारी का योग भी बन रहा है।

  • शुभ अंक - 7
  • शुभ रंग - लाल

अंक 7 (किसी भी माह की 7, 16, और 25 तारीख को जन्मे लोग)

आज का दिन आत्मविश्लेषण और शांति के लिए अनुकूल है। ध्यान और मेडिटेशन से मन को स्थिरता मिलेगी। किसी पुराने परिचित से मुलाकात संभव है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। 

  • शुभ अंक - 1
  • शुभ रंग - सिल्वर

अंक 8 (किसी भी माह की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)

आज अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन घबराएं नहीं। जिम्मेदारियों को निभाएं और किसी अनुभवी से सलाह लें। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। 

  • शुभ अंक - 5
  • शुभ रंग - ग्रे

अंक 9 (किसी भी माह की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)

आपकी ऊर्जा और साहस आज आपको आगे बढ़ाएंगे। किसी चुनौती को पार करने में सफलता मिलेगी। विरोधियों पर विजय मिल सकती है। खुद पर विश्वास बनाए रखें।

  • शुभ अंक - 8
  • शुभ रंग - लाल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

........................................................................................................
यह भी जाने
HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang