Aaj Ka Ank Jyotish, 27 July 2025: अंक ज्योतिष से किसी व्यक्ति के स्वभाव, सोच, भविष्य और व्यक्तित्व की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जिस प्रकार किसी व्यक्ति के नाम के अनुसार उसकी राशि निर्धारित की जाती है, उसी प्रकार जन्म तिथि के आधार पर उसका मूलांक और भाग्यांक तय होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार, यदि आप अपना भाग्यांक जानना चाहते हैं तो अपनी जन्म तिथि, जन्म महीना और जन्म वर्ष को जोड़कर उसे एक अंक में बदल लें। यदि किसी व्यक्ति का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 7 माना जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं मूलांक 1 से लेकर 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा दिन।
आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अपने काम के प्रति ईमानदारी और समर्पण आपको सफलता दिलाएगा। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। संतान से संबंधित सुखद समाचार मिल सकता है।
मूलांक 2 वाले जातकों का दिन मिलाजुला रहेगा। रिश्तों को संभालने की जरूरत है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। व्यापार के मामले में आपको अपने काम पर फोकस करना होगा।
गुरु ग्रह का प्रभाव आपको ज्ञान और बुद्धिमत्ता देगा। शिक्षा और करियर से जुड़े फैसलों में सफलता मिलेगी। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। करियर में सफलता मिलेगी।
नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं, समय आपके पक्ष में रहेगा। तकनीकी क्षेत्रों में लाभ मिलने की संभावना है। सोच-समझकर निर्णय लें। फालतू विवादों से दूर रहें।
मूलांक 5 वाले जातकों का दिन लकी रहेगा। नया कॉन्टैक्ट फायदेमंद साबित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। करियर में लाभ मिलेगा।
पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। किसी प्रेम संबंध में सकारात्मक मोड़ आ सकता है। आपको सामाजिक क्षेत्र में सम्मान हासिल होगा। आपको समस्याओं का समाधान मिलेगा। लंबे समय से कोई मतभेद चल रहा था, तो वह अब दूर हो सकता है।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - काला
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। कोई छुपा हुआ राज सामने आ सकता है। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में सफलता जरूर मिलेगी।
परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को सराहा जाएगा। आपको लाभ मिलने के अवसर है। नौकरी करने वालों का दिन खुशनुमा रहेगा।
आज जोश और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। किसी सामाजिक या पारिवारिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। साहसिक निर्णय लेने से सफलता मिलेगी। विरोधियों से सावधान रहें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।