Logo

3rd July 2025 Ank Jyotish (3 जुलाई 2025 का अंक ज्योतिष राशिफल)

3rd July 2025 Ank Jyotish (3 जुलाई 2025 का अंक ज्योतिष राशिफल)

Aaj Ka Ank Jyotish 3 July 2025: इन मूलांक वाले जातकों को जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग, बढ़ेगा प्रेम, जन्मतिथि से जानें 3 जुलाई 2025 अंक ज्योतिष राशिफल

Aaj Ka Ank Jyotish, 3 July 2025: अंक ज्योतिष के अनुसार हर तारीख का एक विशेष महत्व होता है। हर अंक का एक अपना स्वभाव, प्रभाव और ऊर्जा होती है, जो हमारे जीवन में सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव डालती है। आज हम बात कर रहे हैं 3 जुलाई 2025 की, जिसमें दिनांक का कुल योग बनता है 1 (3+7+2+0+2+5 = 19 = 1)। अंक 1 का संबंध सूर्य ग्रह से होता है, जो आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और नए अवसरों का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में जानिए किन अंकों के लिए आज का दिन रहेगा भाग्यशाली और किसे मिलेगी सफलता की राह में नई उम्मीदें।

अंक 1 (किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)

आज का दिन आपके लिए खास हो सकता है। नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो उसमें सफलता जरूर मिलेगी। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन फिजूलखर्ची से बचें।

  • शुभ अंक - 4
  • शुभ रंग - हरा

अंक 2 (किसी भी माह की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोग)

आज का दिन आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। मन में कई विचार आएंगे, जिससे निर्णय लेना मुश्किल होगा। अगर कोई बड़ा फैसला लेना है तो थोड़ा रुक जाएं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा, जिससे मन शांत रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

  • शुभ अंक - 2
  • शुभ रंग - लाल

अंक 3 (किसी भी माह की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

अंक 3 वालों के लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। शिक्षा, करियर और व्यवसाय में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। मानसिक शांति बनी रहेगी और कोई रुका हुआ काम पूरा होने के संकेत हैं। पैसों के मामले में भी दिन अच्छा रहेगा।

  • शुभ अंक - 7
  • शुभ रंग - नारंगी

अंक 4 (किसी भी माह की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोग)

कार्यक्षेत्र में मनचाहा परिणाम न मिलने से मन दुखी हो सकता है। किसी करीबी व्यक्ति से मतभेद हो सकते हैं। बेहतर रहेगा कि आज ज्यादा विवादों में न उलझें। धैर्य से काम लें और जरूरत हो तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें।

  • शुभ अंक - 1
  • शुभ रंग - गुलाबी

अंक 5 (किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। सोच-समझकर किए गए निवेश से लाभ मिलेगा। यात्रा का योग बन रहा है, जो काम से जुड़ी हो सकती है। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जिससे भविष्य में फायदा होगा। प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी।

  • शुभ अंक - 5
  • शुभ रंग - बैंगनी

अंक 6 (किसी भी माह की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोग)

पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कामकाज में व्यस्तता रहेगी, लेकिन मेहनत का फल भी मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। घर में किसी शुभ काम की चर्चा हो सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।

  • शुभ अंक - 6
  • शुभ रंग - गुलाबी

अंक 7 (किसी भी माह की 7, 16, और 25 तारीख को जन्मे लोग)

आज थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। कोई पुराना विवाद फिर से सामने आ सकता है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए खुद पर नियंत्रण रखें। आध्यात्मिकता या मेडिटेशन से मन को शांत रखने की कोशिश करें। धन के मामले में फिलहाल सावधानी बरतें।

  • शुभ अंक - 3
  • शुभ रंग - काला

अंक 8 (किसी भी माह की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपकी मेहनत रंग ला सकती है। विशेष रूप से नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। वरिष्ठों से तारीफ मिल सकती है। व्यवसाय में भी लाभ के संकेत हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। 

  • शुभ अंक - 1
  • शुभ रंग - मैरून

अंक 9 (किसी भी माह की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)

अंक 9 वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। अगर किसी काम में लंबे समय से अटके हुए हैं तो आज उसमें गति आएगी। नए संपर्क बनेंगे जो भविष्य में मददगार साबित होंगे। भावनाओं पर नियंत्रण रखें ताकि रिश्ते मजबूत बने रहें।

  • शुभ अंक- 8
  • शुभ रंग- नेवी

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।  

........................................................................................................
थारी चाकरी करूंगो दिन रात, बणाल्यो म्हाने चाकरियो(Thari Chakari Karungo Din Raat Banalyo Mhane Chakariyo)

थारी चाकरी करूंगो दिन रात,
बणाल्यो म्हाने चाकरियो,

थारी जय जो पवन कुमार (Thari Jai Ho Pavan Kumar Balihari Jaun Balaji)

लाल लंगोटो हाथ मे सोटो,
थारी जय जो पवन कुमार,

तुम बिन मोरी कौन खबर ले गोवर्धन गिरधारी(Tum Bin Mori Kaun Khabar Le Govardhan Girdhari)

तुम बिन मोरी कौन खबर ले,
गोवर्धन गिरधारी,

तुम जो कृपा करो तो, मिट जाये विपदा सारी(Tum Jo Kripa Karo To Mit Jaye Vipda Sari)

तुम जो कृपा करो तो,
मिट जाये विपदा सारी,

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang