Aaj Ka Ank Jyotish, 30 June 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार आज जून 30, 2025, सोमवार के साथ आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। अंक ज्योतिष एक ऐसी विद्या है जिसमें अंकों के जरिए व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और भविष्य की दिशा का आकलन किया जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपके जीवन में कुछ खास संकेत लेकर आ सकता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपकी जन्मतिथि के अनुसार आज का दिन कैसा रहेगा, तो इस लेख को जरूर पढ़ें। इससे पहले आपको बता दें कि आप अपना मूलांक जन्म तारीख के अंकों के योग से जान सकते हैं, जो 1 से 9 मूलांक तक होते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अंक 1 से लेकर 9 तक के लिए यह दिन कैसा रहने वाला है। आइए जानते हैं अंक के आधार पर आज का भविष्यफल...
आज आत्मविश्वास की कमी हो सकती है। ऑफिस में थोड़ा तनाव बना रह सकता है, लेकिन आप चाहें तो शांत दिमाग से सभी समस्याओं का हल निकाल सकते हैं। कोई नया प्रोजेक्ट हाथ में लेने से पहले सोचें।
आज का दिन मूलांक 2 वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। कोई पुराना काम पूरा होगा। परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मिठास आ सकती है। आप पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे।
आज का दिन मिश्रित रहेगा। पैसों के मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतें। कोई करीबी आपको सलाह दे सकता है जो आपके भविष्य के लिए फायदेमंद होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है।
आज आपको मेहनत के अनुरूप फल नहीं मिलेगा, लेकिन धैर्य रखें। यात्रा के योग बन सकते हैं। तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पिता की सेहत पर पूरा ध्यान दें।
आज आपके लिए दिन खुशखबरी भरा हो सकता है। नौकरी या बिज़नेस में लाभ के योग हैं। मित्रों से सहयोग मिलेगा। व्यापार के मामले में आज धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।
पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। विवाह के मामलों में शुभ समाचार मिल सकता है। कला, फैशन या सौंदर्य से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा।
आपने जो भी कार्य सोचे हुए थे, वे सभी आज पूरे हो जाएंगे।
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है, लेकिन अंत में जीत आपकी होगी। यात्रा में सावधानी रखें। कोई भी नया काम शुरू करने से बचें।
शनि की विशेष कृपा आज आप पर हो सकती है। लंबे समय से रुका हुआ कोई कार्य पूरा हो सकता है। ऑफिस में सीनियर से प्रशंसा मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
आज का दिन मूलांक 9 वालों के लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पूरे दिन उत्साहित महसूस करेंगे। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
मात ज्वाला कर उजियाला,
तेरी ज्योत जगाऊँ,
मदन गोपाल शरण तेरी आयो,
चरण कमल की सेवा दीजै,
हम पापी तुम पाप खंडन
नीको ठाकुर देसा
मगन हो करके शिव शंकर,
मधुर डमरू बजाते है,