Aaj Ka Ank Jyotish, 4 August 2025: आज 4 अगस्त सोमवार है। 04 तारीख का मूलांक (4+0=4) 4 होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, अंक 4 का स्वामी ग्रह राहु है। आज का दिन उन लोगों के लिए खास रहेगा जिनका मूलांक 04 है। तो चलिए जानते हैं मूलांक 1 से लेकर 9 तक के जातकों का अंक ज्योतिष राशिफल...
आज मूलांक 1 वालों का मन अशांत रह सकता है, जिससे कामकाज में एकाग्रता की कमी हो सकती है। निर्णय लेने में भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। मानसिक थकावट का अनुभव हो सकता है।
आज मूलांक 2 वाले अपने करियर और भविष्य को लेकर गंभीरता से सोच सकते हैं। ऐसे में कामकाज पर असर पड़ सकता है, इसलिए जरूरी है कि आप पूरे जोश और सकारात्मक सोच के साथ अपने कार्यों को समय पर पूरा करें।
आज मूलांक 3 वालों की मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है, जो भविष्य में आपके लिए नए अवसरों के द्वार खोल सकता है। धन लाभ के योग हैं।
आज मूलांक 4 वालों के लिए व्यापार में प्रगति के संकेत हैं। निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को लाभ मिलेगा। बिजनेस में मुनाफा होगा।
आज मूलांक 5 वालों को पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण मानसिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है। इसका असर आपके पेशेवर जीवन पर भी दिखाई दे सकता है।
आज मूलांक 6 वालों का दिन सौभाग्यशाली रहेगा। आप अंदर से प्रसन्न महसूस करेंगे और छोटी-छोटी खुशियों में भी आनंद मिलेगा। घर-परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा
आज मूलांक 7 वालों का रुझान आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर अधिक रहेगा। बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है।
आज मूलांक 8 वालों का मन थोड़ा विचलित रह सकता है, जिससे कार्यों में बाधा आ सकती है। लेकिन यदि आप संयम और एकाग्रता बनाए रखें, तो लक्ष्य की ओर बढ़ना संभव होगा और सफलता मिल सकती है।
आज मूलांक 9 वाले ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।