Logo

5 October 2025 Ank Jyotish Rashifal (5 अक्टूबर 2025 का अंक ज्योतिष राशिफल)

5 October 2025 Ank Jyotish Rashifal (5 अक्टूबर 2025 का अंक ज्योतिष राशिफल)

Aaj Ka Ank Jyotish 5 October 2025: मूलांक 8 वालों को मेहनत का मिलेगा फल, कार्यक्षेत्र में मिलेगी तरक्की, जन्मतिथि से जानें 5 अक्टूबर 2025 का अंक ज्योतिष राशिफल

Aaj Ka Ank Jyotish, 5 October 2025: अंक ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव का विश्लेषण मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जाता है, जिसे उसकी जन्म तारीख से जाना जा सकता है। मूल रूप से अंक 1 से 9 तक होते हैं और प्रत्येक अंक किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है। इन्हीं अंकों के माध्यम से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है। ऐसे में अंक ज्योतिष के अनुसार, आज का दिन कुछ मूलांक वाले जातकों के लिए शानदार रहेगा तो वहीं कुछ मूलांक वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। तो चलिए जानते हैं मूलांक 1 से लेकर 9 तक के जातकों का अंक ज्योतिष राशिफल...

अंक 1 (किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)

आज का दिन आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपने काम को तेजी और जोश के साथ करेंगे। नए अवसर मिलने की संभावना है। परिवार से सहयोग मिलेगा।

  • शुभ अंक - 6
  • शुभ रंग - लाल

अंक 2 (किसी भी माह की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोग)

आज भावनाओं पर काबू रखना होगा। किसी करीबी से गलतफहमी हो सकती है। अपने विचारों को शांति से व्यक्त करें। शाम का समय अच्छा रहेगा।

  • शुभ अंक - 8
  • शुभ रंग - सफेद

अंक 3 (किसी भी माह की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आपकी योजनाओं को समर्थन मिलेगा। पढ़ाई और करियर से जुड़े जातकों को लाभ होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके लिए शुभ फल देगा।

  • शुभ अंक - 2
  • शुभ रंग - पीला

अंक 4 (किसी भी माह की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोग)

आपको आज धैर्य रखने की आवश्यकता है। काम में रुकावट आ सकती है। हड़बड़ी से बचें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जो मन को प्रसन्न करेगी।

  • शुभ अंक - 9
  • शुभ रंग - नीला

अंक 5 (किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

आज का दिन आपके लिए बहुत खास रहेगा। नई योजनाएं सफल होंगी। व्यापार और नौकरी में लाभ के संकेत हैं। यात्रा का योग भी बन रहा है।

  • शुभ अंक - 1
  • शुभ रंग - हरा

अंक 6 (किसी भी माह की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोग)

आपके लिए यह दिन प्रेम और परिवार से जुड़ा रहेगा। जीवनसाथी या प्रियजन के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक लाभ के छोटे-छोटे अवसर मिलेंगे।

  • शुभ अंक - 7
  • शुभ रंग - गुलाबी

अंक 7 (किसी भी माह की 7, 16, और 25 तारीख को जन्मे लोग)

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। सोच अधिक होने से निर्णय लेने में कठिनाई होगी। ध्यान और मेडिटेशन से फायदा मिलेगा।

  • शुभ अंक - 5
  • शुभ रंग - नारंगी

अंक 8 (किसी भी माह की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपको मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी में बॉस प्रसन्न होंगे। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सुधरेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ अंक - 4
  • शुभ रंग - काला

अंक 9 (किसी भी माह की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपके साहस और ऊर्जा की तारीफ होगी। जिस काम को करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। खेल और प्रतियोगिता से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा।

  • शुभ अंक - 3
  • शुभ रंग - सुनहरा

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

........................................................................................................
HomeBook PoojaBook PoojaChadhavaChadhavaKundliKundliPanchangPanchang