Aaj Ka Ank Jyotish, 6 July 2025: आज 6 जुलाई 2025, आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के साथ शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही आज पूरे दिन मघा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 6 जुलाई को चंद्र कर्क राशि में रहेंगे और सूर्य मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे। अंक ज्योतिष के अनुसार हर तारीख का एक खास अंक होता है, जो आपके दिन पर असर डालता है। ऐसे में अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक वाले जातकों के लिए दिन शानदार रहने वाला है तो वहीं कुछ को सतर्क रहना होगा। तो चलिए जानते हैं मूलांक 1 से लेकर 9 तक के जातकों का अंक ज्योतिष राशिफल...
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कामकाज में थोड़ा आलस्य आ सकता है लेकिन यदि आप एक्टिव रहेंगे तो फायदा होगा। नौकरी में बड़े फैसले टालना बेहतर रहेगा। पैसों को लेकर जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।
आज भावनाएं हावी रहेंगी। दिल से ज्यादा दिमाग से काम लें तो बेहतर रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में अचानक लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन में छोटी मोटी तकरार हो सकती है लेकिन बात जल्दी सुलझ जाएगी।
आर्थिक मामलों में आज का दिन अच्छा है। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। नौकरी में तरक्की के योग हैं। अगर परीक्षा या इंटरव्यू देना है तो सफलता मिल सकती है। आज अचानक धन लाभ होगा।
आज आपका ही दिन है। आपकी प्लानिंग सफल होगी। अचानक कोई बड़ा फायदा मिल सकता है, खासतौर पर जिनका काम टेक्नोलॉजी या मीडिया से जुड़ा है। हालांकि ईगो को कंट्रोल में रखना जरूरी है वरना बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं।
आज थोड़ा संभलकर रहना होगा। खर्चे बढ़ सकते हैं। किसी करीबी से बहस हो सकती है। गुस्से में कोई फैसला न लें। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में ध्यान लगाना होगा। अपने से बड़ों की सलाह जरूर लें, फायदा होगा। आपका आमदनी बढ़ सकता है।
आज का दिन रोमांस और रचनात्मकता के लिए अच्छा रहेगा। कलाकारों और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए खास अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं, रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत सामान्य रहेगी। धन लाभ के योग
विदेश यात्रा या पढ़ाई से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। आज अपने मन की सुनें, फायदा होगा। नौकरीपेशा जातकों को लाभ मिलेगा।
पैसे के मामले में आज थोड़ा सतर्क रहना होगा। कर्ज या उधारी से दूर रहें। कामकाज में फोकस बनाकर रखें वरना नुकसान हो सकता है। कोई पुरानी योजना आज रंग ला सकती है। परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकते हैं।
आज आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। सेहत बढ़िया रहेगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
फूलों में सज रहे हैं,
श्री वृन्दावन बिहारी,
फूलो से अंगना सजाउंगी
जब मैया मेरे घर आएंगी।
हर वर्ष मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा को माता त्रिपुर भैरवी के जन्मदिवस को त्रिपुर भैरवी जयंती के रूप में मनाया जाता है। यह एक महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर है जो शक्ति और पराक्रम की प्रतीक माता त्रिपुर भैरवी की महिमा को दर्शाता है।
भगवान दत्तात्रेय को ब्रह्मा, विष्णु और महेश का ही अंश माना जाता है। माता अनुसूया की कठिन साधना के फलस्वरूप ये तीनों देव ही भगवान दत्तात्रेय के रूप में अवतरित हुए थे।