Aaj Ka Ank Jyotish, 7 August 2025: आज 7 अगस्त गुरुवार है। 07 तारीख का मूलांक (7+0=7) 7 होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, अंक 7 का स्वामी ग्रह केतु है। अंक ज्योतिष में, अंक 7 को केतु ग्रह का प्रतिनिधित्व माना जाता है। ऐसे में सभी मूलांक के लोगों पर आज केतु का प्रभाव देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं मूलांक 1 से लेकर 9 तक के जातकों का अंक ज्योतिष राशिफल...
आज का दिन सुखद रहेगा। कोई नया रिश्ता आपके जीवन में खुशियां ला सकता है। घर के लिए कोई जरूरी वस्तु खरीद सकते हैं। पारिवारिक माहौल मधुर बना रहेगा।
आज का दिन निर्णयों को लेकर असमंजस से भरा रह सकता है। करियर को लेकर कोई नया प्रस्ताव मिलने की संभावना है, लेकिन उसे लेकर मन दुविधा में रह सकता है।
आज किया गया निवेश आपको अच्छा लाभ दे सकता है, जिससे जीवन में भौतिक सुविधाएं बढ़ेंगी। यदि किसी काम के सिलसिले में बाहर जाने की सोच रहे थे, तो आज का दिन यात्रा के लिए दिन शुभ है।
पुरानी बातों को लेकर मन थोड़ा अशांत रह सकता है। कानूनी मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं। अविवाहित लोगों के जीवन में कोई विशेष व्यक्ति प्रवेश कर सकता है। यात्रा की संभावनाएं प्रबल हैं।
आज के दिन स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है। व्यापार में उम्मीद से बेहतर परिणाम मिलने के योग हैं। संयमित व्यवहार से समाज में आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ेगा।
मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। काम में लापरवाही से नुकसान हो सकता है, इसलिए हर निर्णय सोच-समझकर लें।
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन बातचीत में संयम बनाए रखें।
आज का दिन मिलेजुले परिणाम लेकर आएगा। अविवाहित जातकों को किसी नए रिश्ते की शुरुआत का संकेत मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
इस समय चल रही अड़चनें दूर होंगी और घर का वातावरण सुखद व सहयोगपूर्ण बना रहेगा। आर्थिक लाभ हो सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।