Logo

7 July 2025 Ank Jyotish (7 जुलाई 2025 का अंक ज्योतिष राशिफल)

 7 July 2025 Ank Jyotish (7 जुलाई 2025 का अंक ज्योतिष राशिफल)

Aaj Ka Ank Jyotish 7 July 2025: जिनका मूलांक है ये, उनके लिए आज का दिन लाएगा तरक्की और खुशियां, जन्मतिथि से जानें 7 जुलाई 2025 अंक ज्योतिष राशिफल

Aaj Ka Ank Jyotish, 7 July 2025: जुलाई का महीना शुरू हो चुका है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 07 जुलाई 2025 को आषाढ़ माह का 27वां दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष तिथि द्वादशी है। आज सोमवार का दिन है। सूर्य देव मिथुन राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। इसके अलावा आज देवशयनी एकदाशी का पारण किया जाएगा। ऐसे में अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक वाले जातकों के लिए दिन शानदार रहने वाला है तो वहीं कुछ को सतर्क रहना होगा। तो चलिए जानते हैं मूलांक 1 से लेकर 9 तक के जातकों का अंक ज्योतिष राशिफल...

अंक 1 (किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 1 वाले जातक आज के दिन सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। कार्यक्षेत्र में किसी की बातों में आकर जल्दबाज़ी न करें, वरना नुकसान हो सकता है। खर्चों को लेकर सतर्क रहें, अनावश्यक खर्च परेशानी ला सकता है।

  • शुभ अंक - 4
  • शुभ रंग - ब्लू

अंक 2 (किसी भी माह की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन दिल से जुड़ा रहेगा। रिश्तों में भावनात्मक गहराई बढ़ सकती है और जीवनसाथी या प्रियजन से जुड़ा कोई पल खास महसूस होगा। करियर में नए अवसर दस्तक दे सकते हैं।

  • शुभ अंक - 1
  • शुभ रंग - हरा

अंक 3 (किसी भी माह की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन संयम से बिताना बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है, जिससे मानसिक थकान महसूस हो सकती है। मित्रों या सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।

  • शुभ अंक - 7
  • शुभ रंग - पीला

अंक 4 (किसी भी माह की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 4 वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सतर्कता और समझदारी से बिताने का है। अनावश्यक तनाव से खुद को दूर रखें और फोकस बनाए रखें। आर्थिक मोर्चे पर पुराने अटके हुए काम या प्लान दोबारा शुरू करने से फायदा हो सकता है।

  • शुभ अंक - 6
  • शुभ रंग - काला

अंक 5 (किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन प्रगति और नए अवसरों से भरा हो सकता है। यदि आप करियर में बदलाव या नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं, तो समय आपके पक्ष में है। पुराने दोस्तों से सहयोग मिलेगा।

 

  • शुभ अंक - 2
  • शुभ रंग - सफेद

अंक 6 (किसी भी माह की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन रिश्तों और करियर दोनों के लिए अनुकूल रहेगा। प्रेम जीवन में कोई नई शुरुआत हो सकती है। अगर मन में किसी के लिए भावनाएं हैं, तो उन्हें जाहिर करने का आज सही समय है।

  • शुभ अंक - 7
  • शुभ रंग - बैंगनी

अंक 7 (किसी भी माह की 7, 16, और 25 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन संतुलन बनाए रखने का है। मानसिक रूप से थोड़ी बेचैनी या उलझन महसूस हो सकती है, ऐसे में ध्यान, योग या शांत संगीत राहत दे सकता है। आर्थिक मामलों में जल्दबाज़ी न करें।

  • शुभ अंक - 8
  • शुभ रंग - नारंगी

अंक 8 (किसी भी माह की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन मेहनत के सकारात्मक परिणाम लाने वाला है। लंबे समय से अटके कार्यों में प्रगति दिखेगी और प्रयासों का फल मिलने की पूरी संभावना है। ऑफिस में वरिष्ठों से सराहना मिल सकती है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।

  • शुभ अंक - 5
  • शुभ रंग - पर्पल

अंक 9 (किसी भी माह की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन उत्साह और नई शुरुआतों से भरा रह सकता है। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे और नए प्रोजेक्ट्स या जिम्मेदारियों की शुरुआत हो सकती है। 

  • शुभ अंक - 6
  • शुभ रंग - ग्रे

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।  

........................................................................................................
यह भी जाने
HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang