Aaj Ka Ank Jyotish, 7 October 2025: अंक ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव का विश्लेषण मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जाता है, जिसे उसकी जन्म तारीख से जाना जा सकता है। मूल रूप से अंक 1 से 9 तक होते हैं और प्रत्येक अंक किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है। इन्हीं अंकों के माध्यम से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है। ऐसे में अंक ज्योतिष के अनुसार, आज का दिन कुछ मूलांक वाले जातकों के लिए शानदार रहेगा तो वहीं कुछ मूलांक वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। तो चलिए जानते हैं मूलांक 1 से लेकर 9 तक के जातकों का अंक ज्योतिष राशिफल...
आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कोई पुरानी योजना अचानक सफल हो सकती है। व्यापार में लाभ के योग हैं। हालांकि, अहम की भावना से बचें।
थोड़ी मानसिक उलझन रह सकती है लेकिन दिन के अंत तक स्थिति बेहतर होगी। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। पारिवारिक मामलों में संयम रखें। कला और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय आज आपके पक्ष में जा सकता है। धन लाभ की संभावना है, लेकिन फालतू खर्च से बचें।
दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। तकनीकी या डिजिटल क्षेत्र से जुड़े लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। कोई नया काम शुरू करने से पहले दोबारा सोचें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
आपके लिए बहुत ही ऊर्जा भरा दिन रहेगा। यात्रा के योग हैं जो लाभदायक साबित हो सकते हैं। मार्केटिंग, सेल्स या मीडिया से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नई मित्रता बनेगी।
पारिवारिक सुख-सुविधा का आनंद मिलेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। खरीदारी का मन बनेगा लेकिन बजट का ध्यान रखें।
आज आपको अकेलापन महसूस हो सकता है, लेकिन ध्यान या योग से लाभ मिलेगा। पढ़ाई या रिसर्च से जुड़े लोग शानदार प्रदर्शन करेंगे। किसी पुरानी बात को लेकर तनाव न लें।
आज धैर्य की परीक्षा का दिन है। काम में विलंब हो सकता है लेकिन प्रयास करते रहें, सफलता जरूर मिलेगी। धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें।
आज आप उर्जा और जोश से भरपूर रहेंगे। स्पोर्ट्स, आर्मी या पुलिस से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें वरना रिश्ते बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट हो सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।