Logo

8 July 2025 Ank Jyotish (8 जुलाई 2025 का अंक ज्योतिष राशिफल)

8 July 2025 Ank Jyotish (8 जुलाई 2025 का अंक ज्योतिष राशिफल)

Aaj Ka Ank Jyotish 8 July 2025: इन मूलांक वालों के लिए दिन रहेगा अनुकूल, मेहनत का मिलेगा पूरा फल, जन्मतिथि से जानें 8 जुलाई 2025 अंक ज्योतिष राशिफल

Aaj Ka Ank Jyotish, 8 July 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 8 जुलाई 2025 को आषाढ़ माह का 28वां दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष तिथि त्रयोदशी है। आज मंगलवार का दिन है और हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। इसके साथ ही, सूर्य मिथुन में विराजमान रहेंगे और चंद्र देव वृश्चिक से धनु राशि प्रवेश में करेंगे। ऐसे में अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक वाले जातकों के लिए दिन शानदार रहने वाला है तो वहीं कुछ को सतर्क रहना होगा। तो चलिए जानते हैं मूलांक 1 से लेकर 9 तक के जातकों का अंक ज्योतिष राशिफल...

अंक 1 (किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)

आज का दिन नौकरी और व्यापार में अच्छा रहेगा। किसी पुरानी योजना का लाभ मिल सकता है। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। सेहत का थोड़ा ध्यान रखें। धन लाभ के योग हैं, पर खर्च भी बढ़ सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।

  • शुभ अंक - 9
  • शुभ रंग - लाल

अंक 2 (किसी भी माह की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोग)

आज मानसिक शांति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी। कुछ नए अवसर मिल सकते हैं, जिनसे भविष्य में लाभ होगा। परिवार में किसी सदस्य से अनबन हो सकती है, धैर्य से काम लें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

  • शुभ अंक - 6
  • शुभ रंग - सफेद

अंक 3 (किसी भी माह की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

आज यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभकारी हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन की सोच रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। सेहत सामान्य रहेगी।

  • शुभ अंक - 7
  • शुभ रंग - पीला

अंक 4 (किसी भी माह की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोग)

आज भावनाओं में बहने से बचें। परिवार में खुशियां आएंगी, लेकिन किसी पुराने मुद्दे को लेकर तनाव हो सकता है। आर्थिक मामलों में संभलकर निर्णय लें। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। सेहत में सुधार होगा।

  • शुभ अंक - 2
  • शुभ रंग - क्रीम

अंक 5 (किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। करियर में तरक्की के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। नए रिश्ते बन सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

  • शुभ अंक - 1
  • शुभ रंग - सुनहरा

अंक 6 (किसी भी माह की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोग)

आज कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार में सहयोग मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

  • शुभ अंक - 7
  • शुभ रंग - नीला

अंक 7 (किसी भी माह की 7, 16, और 25 तारीख को जन्मे लोग)

आज नए काम की शुरुआत करने का समय है। भाग्य आपका साथ देगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धन लाभ के अच्छे योग हैं। सेहत का विशेष ध्यान दें।

  • शुभ अंक - 3
  • शुभ रंग - गुलाबी

अंक 8 (किसी भी माह की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)

आज काम के सिलसिले में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। मेहनत का फल जल्दी मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर खर्च करें। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी।

  • शुभ अंक - 8
  • शुभ रंग - स्लेटी

अंक 9 (किसी भी माह की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)

आज कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें। किसी करीबी से बहस हो सकती है। परिवार का समर्थन मिलेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है।

  • शुभ अंक - 9
  • शुभ रंग - लाल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।  

........................................................................................................
फूल देई, छम्मा देई (Phool Dei, Chamma Dei Geet)

फूल देई, छम्मा देई ।
जतुके दियाला, उतुके सई ॥

फूलों में सज रहे हैं (Phoolon Mein Saj Rahe Hai)

फूलों में सज रहे हैं,
श्री वृन्दावन बिहारी,

फूलो से अंगना सजाउंगी (Phoolon Se Angana Sajaungi)

फूलो से अंगना सजाउंगी
जब मैया मेरे घर आएंगी।

त्रिपुर भैरवी जयंती कब है ?

हर वर्ष मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा को माता त्रिपुर भैरवी के जन्मदिवस को त्रिपुर भैरवी जयंती के रूप में मनाया जाता है। यह एक महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर है जो शक्ति और पराक्रम की प्रतीक माता त्रिपुर भैरवी की महिमा को दर्शाता है।

HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang