Aaj Ka Rashifal, 1 August 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 1 अगस्त 2025 को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। नक्षत्र की बात करें तो स्वाति रहेगा। साथ ही आज शुभ योग का निर्माण हो रहा है। ग्रहों की चाल आज कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है, तो कुछ को सतर्क रहने की आवश्यकता है। करियर से लेकर निजी संबंधों तक, दिन कई बदलावों का संकेत दे रहा है। ऐसे आइए जानते हैं आपकी राशि के अनुसार दिन कैसा रहेगा। जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 1 अगस्त का दैनिक राशिफल...
आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। काम में सफलता मिल सकती है। घर में किसी बड़े से सलाह लें। निवेश से पहले सोचें। सेहत ठीक रहेगी।
पैसों से जुड़ा कोई लाभ हो सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। दिन अच्छा बीतेगा। सेहत सामान्य है।
नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। परिवार का साथ मिलेगा। थोड़ी थकान हो सकती है, आराम जरूरी है। यात्रा संभव है।
आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें। खाने-पीने का ध्यान रखें।
काम में तरक्की के योग हैं। किसी बड़ी जिम्मेदारी को अच्छे से निभाएंगे। सेहत में सुधार होगा। लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा।
सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ है। पुराने काम का फायदा मिलेगा। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। रिश्तों में मिठास आएगी। किसी काम में मन कम लगेगा। धन लाभ के संकेत हैं।
आज भावनाओं में बहने से बचें। खर्चे बढ़ सकते हैं। ध्यान और संयम से काम लें। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन थकान हो सकती है।
नया काम शुरू कर सकते हैं। किस्मत साथ देगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। यात्रा लाभदायक हो सकती है।
ध्यान और फोकस बनाए रखें। काम में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन आप संभाल लेंगे। परिवार से सहयोग मिलेगा।
नई योजनाएं बन सकती हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद होगी। सेहत पर ध्यान दें। मन खुश रहेगा।
पैसों को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। काम में सुधार आएगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है।