Aaj Ka Rashifal, 1 July 2025: जुलाई का महीना शुरू हो चुका है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 1 जुलाई को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के साथ मंगलवार का दिन है। इसके साथ ही आज पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र के साथ व्यतीपात और वरीयान् योग का निर्माण हो रहा है। चंद्रमा की बात करें तो मकर राशि में विराजमान रहेंगे और सूर्य मिथुन राशि में रहेंगे। ऐसे में कुछ राशियों के लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है तो कुछ के लिए थोड़ी सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 1 जुलाई का दिन कैसा रहने वाला है। जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक का दैनिक राशिफल...
आज का दिन करियर के लिहाज से बढ़िया रहेगा। जो लोग नौकरी में हैं उन्हें नए मौके मिल सकते हैं। व्यापारी वर्ग को भी फायदा होने की संभावना है। परिवार में कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि वालों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। काम में मन कम लगेगा लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा। कोई पुराना अटका हुआ पैसा मिल सकता है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, कोशिश करें कि छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें।
आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। करियर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने का सही समय है। प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी। छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
कर्क राशि वालों के लिए दिन थोड़ा भारी रह सकता है। मानसिक तनाव महसूस होगा और काम में मन नहीं लगेगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, किसी भी बड़े खर्च से बचें। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। सेहत पर ध्यान दें।
आज का दिन आपकी तरक्की का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सोच-समझकर चलने वाला रहेगा। किसी से अनावश्यक बहस में न उलझें। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। धन आगमन के नए रास्ते खुल सकते हैं। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, इसलिए बातचीत में संयम रखें। सेहत को लेकर सजग रहें। कोई नया काम शुरू करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें।
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नया निवेश करने का अच्छा समय है। पारिवारिक माहौल आनंददायक रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। कोई पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।
आज धनु राशि के जातकों को मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। धन लाभ के योग हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। सेहत भी बढ़िया रहेगी। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
आज का दिन सामान्य रहेगा। करियर में स्थिरता बनी रहेगी लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। परिवार में शांति रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पुराने दोस्तों से बातचीत हो सकती है जिससे मन प्रसन्न होगा।
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कामकाज में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के भी संकेत हैं। प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।
आज का दिन मीन राशि वालों के लिए सकारात्मक रहेगा। नौकरी या बिजनेस में तरक्की के संकेत हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। सेहत में सुधार दिखेगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं।
चैत्र मास की अमावस्या को भूतड़ी अमावस्या भी कहते हैं। यह तिथि पितृ तर्पण, श्राद्ध और खास उपायों के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है।
हिंदू धर्म में चैत्र मास की अमावस्या का विशेष महत्व माना गया है। यह दिन पूर्वजों को याद करने और उनकी आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध कर्म और तर्पण करने के लिए शुभ माना जाता है।
हिंदू धर्म में चैत्र अमावस्या का विशेष महत्व है। यह दिन पितृ शांति और आशीर्वाद की प्राप्ति के लिए बहुत शुभ माना जाता है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, उगादि पर्व चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इसे हिन्दू नववर्ष का पहला दिन माना जाता है। इसलिए इसकी तिथि और मुहूर्त जानना बहुत जरूरी होता है।