Logo

10 October 2025 Rashifal (10 अक्टूबर 2025 राशिफल)

10 October 2025 Rashifal (10 अक्टूबर 2025 राशिफल)

Aaj Ka Rashifal 10 October 2025: आज इन राशियों को रहना होगा सतर्क, रिश्तों और पैसों में आ सकती है दिक्कत, जानें 10 अक्टूबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 10 October 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 10 अक्टूबर 2025 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज कृत्तिका नक्षत्र के साथ व्यतीपात योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 10 अक्टूबर का दैनिक राशिफल...

मेष आज का राशिफल (Mesh aaj ka rashifal)

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। परिवार में सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

  • शुभ अंक : 11
  • शुभ रंग : लाल
  • आज का उपाय : मां लक्ष्मी को लाल फूल चढ़ाएं।

वृषभ आज का राशिफल (Vrishabh aaj ka rashifal)

आज आप नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। बिज़नेस में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। सेहत सामान्य रहेगी।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : लक्ष्मी माता को गुलाब के फूल और इत्र चढ़ाएं।

मिथुन आज का राशिफल (Mithun aaj ka rashifal)

कामकाज में व्यस्तता बढ़ेगी लेकिन परिणाम सुखद होंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। धन खर्च पर नियंत्रण रखें।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : सफेद
  • आज का उपाय : गाय को हरी घास खिलाएं।

कर्क आज का राशिफल (Kark aaj ka rashifal)

आज का दिन शुभ रहेगा। करियर में तरक्की के योग हैं। रिश्तों में मजबूती आएगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

  • शुभ अंक : 11
  • शुभ रंग : मैरून
  • आज का उपाय : मां लक्ष्मी की पूजा करें।

सिंह आज का राशिफल (Singh aaj ka rashifal)

आपकी मेहनत रंग लाएगी। कारोबार में उन्नति होगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें, लापरवाही न करें।

  • शुभ अंक : 10
  • शुभ रंग : सफेद
  • आज का उपाय : चावल व दूध से बनी खीर बनाकर घर में प्रसाद स्वरूप बांटें।

कन्या आज का राशिफल (Kanya aaj ka rashifal)

आज आपको नई ऊर्जा मिलेगी। पैसों की स्थिति मजबूत होगी। घर-परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। सेहत भी ठीक रहेगी।

  • शुभ अंक : 4
  • शुभ रंग : लाल
  • आज का उपाय : मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।

तुला आज का राशिफल (Tula aaj ka rashifal)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। परिजनों के साथ समय बिताएँ। यात्रा के योग बन रहे हैं। खानपान का ध्यान रखें।

  • शुभ अंक : 11
  • शुभ रंग : नारंगी
  • आज का उपाय : “ॐ लक्ष्म्यै नमः” मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक आज का राशिफल (Vrishchik aaj ka rashifal)

आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। कारोबार में नए अवसर मिलेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : हल्का पीला
  • आज का उपाय : मां लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं।

धनु आज का राशिफल (Dhanu aaj ka rashifal)

आज का दिन भाग्यवर्धक रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। पैसों से जुड़ी समस्या दूर होगी। मित्रों का साथ मिलेगा। छोटी यात्रा के योग हैं।

  • शुभ अंक : 11
  • शुभ रंग : हरा
  • आज का उपाय : गुलाबी फूल चढ़ाकर मां लक्ष्मी की पूजा करें।

मकर आज का राशिफल (Makar aaj ka rashifal)

आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार का पूरा सहयोग रहेगा। नए निवेश से लाभ होगा। सेहत का ध्यान रखें। अधिक तनाव न लें।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : काला
  • आज का उपाय : मां लक्ष्मी की आराधना करें।

कुंभ आज का राशिफल (Kumbh aaj ka rashifal)

आज का दिन शानदार रहेगा। कामकाज में प्रगति होगी। आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। यात्रा सुखद रहेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

  • शुभ अंक : 11
  • शुभ रंग : सफेद
  • आज का उपाय : मां लक्ष्मी को लाल चुनरी चढ़ाएं।

मीन आज का राशिफल (Meen aaj ka rashifal)

आज का दिन आपके लिए सौभाग्यशाली रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। नए रिश्ते बनेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : ऑरेंज
  • आज का उपाय : मां लक्ष्मी के सामने पीपल के पत्ते पर कपूर जलाकर दीपक करें।

........................................................................................................
HomeBook PoojaBook PoojaChadhavaChadhavaKundliKundliPanchangPanchang