Logo

11 August Rashifal (11 अगस्त 2025 राशिफल)

11 August Rashifal (11 अगस्त 2025 राशिफल)

Aaj Ka Rashifal 11 August 2025: इन 4 राशियों पर बरसेगी शिव कृपा, किस्मत देगी खुशियों की सौगात, जानें 11 अगस्त का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 11 August 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 11 अगस्त 2025 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और सोमवार का दिन है। नक्षत्र की बात करें तो शतभिषा रहेगा। साथ ही आज अतिगण्ड योग का निर्माण हो रहा है। 11 अगस्त को अधिकतर राशियों को अपने प्रयासों का अच्छा फल मिल सकता है। हालांकि, कुछ राशियों को धन खर्च और वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जाती है। आज संयम, मेहनत और धैर्य से ही सफलता मिलेगी। आइए जानते हैं आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 11 अगस्त का दैनिक राशिफल...

मेष आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कामों में गति बनी रहेगी। नए अवसर मिल सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : केसरिया
  • आज का उपाय : शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल में गुड़ मिलाकर अर्पित करें

वृषभ आज का राशिफल

आज आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं। किसी से विवाद न करें। कामकाज में मन लगेगा और कोई रुका काम भी पूरा हो सकता है।

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : सफेद
  • आज का उपाय : सफेद चंदन से शिव जी का अभिषेक करें

मिथुन आज का राशिफल

आज का दिन सोच-समझकर काम करने का है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : आसमानी
  • आज का उपाय : शिव मंदिर में "ॐ नमः शिवाय" का 108 बार जप करें।

कर्क आज का राशिफल

आज आपको मेहनत के अनुसार फल मिल सकता है। खर्चों पर ध्यान देना जरूरी है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव थोड़ा रह सकता है।

  • शुभ अंक : 7
  • शुभ रंग : क्रीम
  • आज का उपाय : शिव जी को मिश्री मिले दूध का अभिषेक करें।

सिंह आज का राशिफल

आज का दिन अच्छा है, बस आलस्य से दूर रहें। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। किसी यात्रा का योग भी बन सकता है।

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : नारंगी
  • आज का उपाय : शिवलिंग पर शुद्ध घी अर्पित करें

कन्या आज का राशिफल

आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरी में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं। कोई शुभ समाचार मिलेगा। पुराने दोस्तों से बात हो सकती है।

  • शुभ अंक : 2
  • शुभ रंग : स्लेटी
  • आज का उपाय : भगवान शिव की पूजा करें।

तुला आज का राशिफल

आज भावनाओं में बहने से बचें। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। ऑफिस में सहयोग मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

  • शुभ अंक : 2
  • शुभ रंग : सफेद
  • आज का उपाय : शिव मंदिर में दीपक जलाएं।

वृश्चिक आज का राशिफल

वृश्चिक राशि वाले जातकों का दिन शुभ रहेगा। आज कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कार्यों में विलंब हो सकता है, लेकिन सफलता मिलेगी।

  • शुभ अंक : 2
  • शुभ रंग : लाल
  • आज का उपाय : शिव चालीसा का पाठ करें।

धनु आज का राशिफल

आज का दिन बहुत सक्रियता वाला रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। व्यापार में लाभ होगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : नारंगी
  • आज का उपाय : शिवलिंग पर लाल गुलाब और जल अर्पित करें।

मकर आज का राशिफल

आज कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। खर्च ज्यादा रहेगा, पर धन आगमन भी हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

  • शुभ अंक : 4
  • शुभ रंग : काला
  • आज का उपाय : पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं।

कुंभ आज का राशिफल

आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। मेहनत से काम बनेंगे। कोई रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

  • शुभ अंक : 7
  • शुभ रंग : ग्रे
  • आज का उपाय : शिव मंत्रों का जाप करें।

मीन आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए लाभकारी रह सकता है। नौकरी में मान-सम्मान मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है।

  • शुभ अंक : 7
  • शुभ रंग : हल्का पीला
  • आज का उपाय : शिवलिंग पर काले तिल और जल चढ़ाएं।

........................................................................................................
यह भी जाने
HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang