Logo

11 July 2025 Rashifal (11 जुलाई 2025 का राशिफल)

 11 July 2025 Rashifal (11 जुलाई 2025 का राशिफल)

Aaj Ka Rashifal 11 July 2025: सावन का पहला दिन, इन राशियों पर शिवजी की विशेष कृपा, धन से भर जाएगी झोली, जानें 11 जुलाई का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 11 July 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 11 जुलाई को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। इसके साथ ही आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के साथ वैधृति योग का निर्माण हो रहा है। आज से भगवान शिव का पवित्र माह सावन शुरू हो रहा है। हर दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल हमारे जीवन पर असर डालती है। ज्योतिष के अनुसार, 11 जुलाई 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए तरक्की और लाभ देने वाला है, तो कुछ लोगों को संभलकर कदम बढ़ाने की जरूरत है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 11 जुलाई का दिन कैसा रहने वाला है। जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक का दैनिक राशिफल...

मेष आज का राशिफल

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को काम में सफलता मिलेगी। व्यापार में कोई बड़ा सौदा हाथ लग सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी लेकिन यात्रा करते वक्त सावधानी रखें।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : लाल
  • आज का उपाय : मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

वृषभ आज का राशिफल

वृषभ राशि वालों को आज थोड़ी मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। काम में रुकावटें आ सकती हैं लेकिन धैर्य से काम लेंगे तो सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। साथी से साथ प्यार चढ़ेगा परवान।

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : सफेद
  • आज का उपाय : चांदी के सिक्के पर कुमकुम लगा कर पूजा स्थल में रखें।

मिथुन आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए नए मौके लेकर आ रहा है। नौकरी में प्रमोशन या नए काम की शुरुआत हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी दिन शुभ रहेगा। प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। मिथुन राशि वालों पर शिव जी की कृपा बरसने वाली है। 

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : हरा
  • आज का उपाय : गाय को हरी घास खिलाएं।

कर्क आज का राशिफल

कर्क राशि वालों को आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी है। छोटी-छोटी बातों पर तनाव हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक जीवन में थोड़ी खटपट संभव है। सेहत में पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

  • शुभ अंक : 2
  • शुभ रंग : क्रीम
  • आज का उपाय : मां लक्ष्मी को गुलाब के फूल अर्पित करें।

सिंह आज का राशिफल

आज सिंह राशि वालों के लिए समय अनुकूल है। खासतौर पर करियर और आर्थिक मामलों में तरक्की के योग हैं। पुरानी अटकी हुई योजनाएं पूरी हो सकती हैं। परिवार में कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : सुनहरा
  • आज का उपाय : 'श्री सूक्त' का पाठ करें।

कन्या आज का राशिफल

कन्या राशि वालों को आज थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। काम में आलस्य से नुकसान हो सकता है। धन संबंधी फैसले सोच-समझकर लें। पार्टनर के साथ बहस हो सकती है, संयम से काम लें। सेहत सामान्य रहेगी लेकिन थकान महसूस हो सकती है।

  • शुभ अंक : 7
  • शुभ रंग : नीला
  • आज का उपाय : लक्ष्मी मंत्र का जाप करें।

तुला आज का राशिफल

आज तुला राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। किसी पुराने काम का अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। धन लाभ के योग हैं। प्रेम जीवन में मजबूती आएगी। सेहत अच्छी रहेगी। यात्रा से लाभ हो सकता है। शिव जी की कृपा से लाभ मिलेगा। 

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : 'ॐ लक्ष्म्यै नमः' का 108 बार जप करें।

वृश्चिक आज का राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। ऑफिस में काम का दबाव बढ़ सकता है लेकिन आप उसे अच्छे से संभाल लेंगे। धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें। परिवार में बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : मैरून
  • आज का उपाय : मंदिर में दीपक जलाएं।

धनु आज का राशिफल

आज धनु राशि वालों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में तरक्की मिलेगी। नए निवेश करने का सही समय है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।

  • शुभ अंक : 4
  • शुभ रंग : नारंगी
  • आज का उपाय : पीले वस्त्र पहनकर मां लक्ष्मी को हल्दी अर्पित करें।

मकर आज का राशिफल

मकर राशि वालों के लिए दिन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। किसी पुराने मित्र से विवाद हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। सेहत में थोड़ी कमजोरी महसूस कर सकते हैं

  • शुभ अंक : 8
  • शुभ रंग : स्लेटी
  • आज का उपाय : सुहागिन महिला को सुहाग का सामान भेंट करें।

कुंभ आज का राशिफल

आज का दिन नए मौके लेकर आएगा। नौकरी या व्यवसाय में तरक्की के योग हैं। पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करें। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। सेहत भी बढ़िया रहेगी।

  • शुभ अंक : 11
  • शुभ रंग : बैंगनी
  • आज का उपाय : आटे के दीपक में गाय का घी डालकर लक्ष्मी जी के सामने जलाएं।

मीन आज का राशिफल

मीन राशि वालों को आज मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। काम में रुकावट आ सकती है लेकिन मेहनत से सब ठीक हो जाएगा। धन खर्च बढ़ सकता है। रिश्तों में तनाव आ सकता है लेकिन संवाद से समस्या हल होगी।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : पीला
  • आज का उपाय : शंख में जल भरकर मां लक्ष्मी का अभिषेक करें।

........................................................................................................
यह भी जाने
HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang