11 October 2025 Ka Rashifal : हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 11 अक्टूबर 2025, शनिवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। इसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। आज रोहिणी नक्षत्र के साथ व्यतीपात और वरीयान् योग का निर्माण हो रहा है। आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कुछ राशियों के लिए यह दिन नई शुरुआत का संकेत है, तो कुछ को धैर्य रखने की जरूरत होगी। ऐसे में आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 11 अक्टूबर का दैनिक राशिफल...
आज का दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धन लाभ के संकेत हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। यात्रा से फायदा हो सकता है।
आपके प्रयासों से सफलता मिलेगी। किसी करीबी व्यक्ति से मन की बात साझा करेंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
आज आपकी वाणी का जादू चलेगा। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद होगी। नौकरी और व्यवसाय दोनों में लाभ की संभावना है। परिवार में शांति बनी रहेगी।
मानसिक शांति पाने के लिए आज खुद को व्यस्त रखें। धन से जुड़ा कोई निर्णय सोच-समझकर लें। घर में किसी बुजुर्ग की सलाह आपके काम आएगी।
आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कामकाज में नई दिशा मिलेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
आज के दिन आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
आज का दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा। काम के साथ परिवार को भी समय दें। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने के लिए अच्छा दिन है।
आज किसी महत्वपूर्ण निर्णय में देरी न करें। भाग्य आपका साथ देगा। दांपत्य जीवन में प्यार बढ़ेगा। खर्चों पर ध्यान रखें।
आज का दिन शुभ रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के योग हैं। घर-परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा।
आज मकर राशि वाले जातकों का काम का बोझ थोड़ा अधिक रहेगा, लेकिन मेहनत रंग लाएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। करियर में सफलता मिलेगी।
आज किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है। धन प्राप्ति के योग हैं। दोस्तों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।
आज का दिन भावनात्मक रूप से मजबूत रहेगा। अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने का सही समय है। विद्यार्थी और प्रेमी जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।