Logo

13 July 2025 Rashifal (13 जुलाई 2025 का राशिफल)

 13 July 2025 Rashifal (13 जुलाई 2025 का राशिफल)

Aaj Ka Rashifal 13 July 2025: इन राशि वालों पर शिव कृपा से होगी धनवर्षा, सभी संकट होंगे समाप्त, जानें 13 जुलाई का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 13 July 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 13 जुलाई को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के साथ रविवार का दिन है। आज श्रवण नक्षत्र के साथ प्रीति योग का निर्माण हो रहा है। आज का दिन कई राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आ रहा है तो कुछ के लिए थोड़ा संभलकर चलने की सलाह है। ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति से कुछ खास संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 13 जुलाई का दिन कैसा रहने वाला है। जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक का दैनिक राशिफल...

मेष आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

  • शुभ अंक : 7
  • शुभ रंग : लाल
  • आज का उपाय : तांबे के लोटे में जल, लाल फूल और गुड़ डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।

वृषभ आज का राशिफल

वृषभ राशि वालों को आज पैसों के मामले में सावधान रहना चाहिए। कोई बड़ा निवेश करने से पहले अच्छे से सोचें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन घर के बुजुर्गों का ध्यान रखें। खान-पान में संयम बरतें।

  • शुभ अंक : 4
  • शुभ रंग : सफेद
  • आज का उपाय : लाल चंदन से सूर्य देव का तिलक करें।  

मिथुन आज का राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा हो सकता है। करियर को लेकर थोड़ी चिंता बनी रहेगी, लेकिन शाम तक स्थितियां सुधरेंगी। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। सेहत को नजरअंदाज न करें।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : हरा
  • आज का उपाय : गाय को गुड़-रोटी खिलाएं।

कर्क आज का राशिफल

आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रुके हुए पैसे मिलने के योग हैं। परिवार में खुशियां आएंगी और पुरानी परेशानियां खत्म होंगी। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें।

  • शुभ अंक : 2
  • शुभ रंग : क्रीम
  • आज का उपाय : सूर्य को लाल फूलों के साथ जल अर्पित करें।

सिंह आज का राशिफल

सिंह राशि वालों को आज करियर में बड़ा मौका मिल सकता है। सरकारी नौकरी या प्रमोशन के योग हैं। परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में थोड़ी खटपट संभव है, धैर्य से काम लें।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : सुनहरा
  • आज का उपाय : सूर्य मंत्र 'ॐ घृणिः सूर्याय नमः' का 11 बार जाप करें।

कन्या आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। ऑफिस में नए काम मिल सकते हैं, जिनके चलते दबाव महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। परिवार में किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है।

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : नीला
  • आज का उपाय : गेहूं और गुड़ का दान करें।

तुला आज का राशिफल

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन फायदेमंद है। कोई पुराना दोस्त मदद कर सकता है। पैसों की आवक बढ़ेगी। शिव जी की कृपा से रुके काम पूरे होंगे। प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी। सेहत भी अच्छी रहेगी। 

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : सूर्य को नमस्कार करें।

वृश्चिक आज का राशिफल

आज भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। खासकर प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम उठाएं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन खर्चे बढ़ सकते हैं। मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान या योग करें।

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : लाल
  • आज का उपाय : लाल पुष्पों से सूर्य देव की पूजा करें।

धनु आज का राशिफल

आज का दिन धनु राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। करियर में उन्नति के संकेत हैं। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।

  • शुभ अंक : 2
  • शुभ रंग : हरा
  • आज का उपाय : घर में दीपक जलाएं।

मकर आज का राशिफल

आज आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार में किसी सदस्य से बहस हो सकती है, इसलिए संयम से काम लें। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : गोल्डन
  • आज का उपाय : सूर्य को अर्घ्य देते समय 'आदित्याय नमः' मंत्र का जाप करें।

कुंभ आज का राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। काम का बोझ बढ़ेगा। नए लोगों पर जल्दी भरोसा न करें। खर्चों पर काबू रखें। परिवार से समर्थन मिलेगा, जिससे मनोबल बढ़ेगा।

  • शुभ अंक : 4
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : लाल वस्त्र पहनकर सूर्य को जल अर्पित करें।

मीन आज का राशिफल

मीन राशि वालों के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। काम में मन लगेगा और नई योजनाएं बनेंगी। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन मानसिक शांति बनाए रखें।

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : आसमानी
  • आज का उपाय : गुड़ का दान करें।
........................................................................................................
यह भी जाने
HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang