Aaj Ka Rashifal, 15 July 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 15 जुलाई को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की पञ्चमी तिथि के साथ मंगलवार का दिन है। 15 जुलाई 2025 का राशिफल आपके लिए कुछ खास संकेत लेकर आया है। कुछ राशियों को आज लाभ होने के संकेत हैं तो कुछ को थोड़ा संभलकर चलने की सलाह दी जा रही है। आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 15 जुलाई का दिन कैसा रहने वाला है। जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक का दैनिक राशिफल...
आज का दिन आपके लिए नई योजनाओं को शुरू करने के लिए अनुकूल है। नौकरी और बिजनेस में तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन खानपान का ध्यान रखें।
आर्थिक मामले में आज थोड़ा सतर्क रहें। बेवजह खर्च बढ़ सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है जिससे मन प्रसन्न होगा। दांपत्य जीवन में प्यार और समझदारी बढ़ेगी। निवेश सोच-समझकर करें।
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। करियर में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। सेहत थोड़ी नरम रह सकती है, थकान महसूस हो सकती है।
पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी लेकिन आप हर काम को बखूबी संभाल लेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या वेतन वृद्धि के संकेत हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मन में बेचैनी रहेगी। काम में अड़चनें आ सकती हैं लेकिन धैर्य रखें, शाम तक स्थिति सुधर सकती है। परिवार से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। नई योजनाएं बनाने का समय है। बिजनेस में लाभ होगा। रिश्तों में कोई पुरानी गलतफहमी दूर हो सकती है। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। सेहत भी अच्छी रहेगी।
तुला राशि वालों के लिए दिन भागदौड़ भरा रहेगा। हालांकि इसका अच्छा परिणाम भी मिलेगा। पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। प्रेम जीवन में छोटी-छोटी बातों पर मनमुटाव हो सकता है, धैर्य रखें। खर्च पर नियंत्रण रखें।
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जो काम लंबे समय से अधूरे थे, वो पूरे होंगे। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत सामान्य रहेगी।
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। धन लाभ के योग हैं लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। किसी करीबी से अनबन हो सकती है। नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मकर राशि वालों को आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को सराहना मिलेगी। व्यापारियों को नए ग्राहक मिल सकते हैं। परिवार में खुशियां रहेंगी। सेहत को लेकर कोई चिंता नहीं होगी।
आज का दिन आपके लिए विशेष रहेगा। करियर में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है। धन लाभ के प्रबल योग हैं। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। मानसिक तनाव से बचें।
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सावधानी से बिताने का है। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा रहेगी। परिवार में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। सेहत ठीक रहेगी।
होली फेस्टिवल होलिका दहन के एक दिन बाद मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इसका विशेष अर्थ है। बता दें कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, और कई लोग होलिका दहन को छोटी होली के नाम से भी जानते है।
धार्मिक मान्यता के मुताबिक, होलिका दहन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और सुख-समृद्धि बढ़ती है। होलिका दहन के विधिवत आराधना करने से नकारात्मकता भी घर से बाहर चल जाता है। इसके साथ ही माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद बना रहता है।
होली का नाम सुनते ही हमारे मन में रंगों की खुशबू, उत्साह और व्यंजनों की खुशबू बस जाती है। यह भारत के सबसे पुराने और सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, लेकिन इसकी उत्पत्ति के बारे में कोई निश्चित जानकारी नहीं है। हालांकि, होली से जुड़ी कई किंवदंतियां हैं।
होली का त्योहार सिर्फ द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा नहीं है, बल्कि इसका संबंध त्रेतायुग और भगवान श्रीराम से भी गहरा है। कहा जाता है कि त्रेतायुग में भी होली मनाई जाती थी, लेकिन तब इसका रूप आज से थोड़ा अलग था। ये सिर्फ रंगों का खेल नहीं था, बल्कि सामाजिक, धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व से जुड़ा हुआ एक अनोखा त्योहार था।