Aaj Ka Rashifal, 16 June 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 16 जून को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि के साथ सोमवार का दिन है। इसके साथ ही आज धनिष्ठा नक्षत्र के साथ वैधृति और रवि योग का निर्माण हो रहा है। चंद्रमा की बात करें मकर राशि में विराजमान रहेंगे। आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसरों और तरक्की का संदेश लेकर आया है। कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ के योग हैं तो कुछ लोगों को अपने स्वास्थ्य और संबंधों पर ध्यान देना होगा। ऐसे में आइए जानते हैं आज का राशिफल आपके लिए क्या खास लेकर आया है।
आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या तरक्की की सूचना मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। सेहत सामान्य रहेगी।
आज आपको जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना होगा। काम का दबाव रहेगा, लेकिन आप अपने फैसले सोच-समझकर लेंगे तो फायदा होगा। धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बन सकता है। घर में कोई छोटा-मोटा सेलिब्रेशन कर सकते हैं। दूसरों की बातों में आकर कोई गलत फैसला न लें।
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। व्यापार में नए सौदे फायदेमंद साबित हो सकते हैं। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
आज मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से बहस से बचें। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें।
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत का फल देने वाला है। पुरानी योजनाएं सफल हो सकती हैं। व्यापारियों को धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। सेहत अच्छी रहेगी।
आज किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर असमंजस की स्थिति रह सकती है। करियर में बदलाव की सोच सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। दोस्तों से मदद मिलेगी। सेहत में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। धन लाभ के योग हैं। पार्टनर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। सेहत भी बढ़िया रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।
वृश्चिक राशि वालों को आज संभलकर रहने की जरूरत है। खर्चे बढ़ सकते हैं। मानसिक तनाव से बचें और किसी से बहस करने से बचें। सेहत का ख्याल रखें। परिवार में किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है।
आज का दिन धनु राशि वालों के लिए नई शुरुआत का है। करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे। शादीशुदा जीवन में मधुरता आएगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मकर राशि वालों को आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी। सिंगल लोगों की लव लाइफ में कोई नया मोड़ आ सकता है।
आज नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। रिश्तों में मधुरता बनाए रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सेहत में सुधार होगा। पैतृक संपत्ति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। संतान की कोई इच्छा पूरी होगी। सिंगल लोगों की लव लाइफ में कोई नया मोड़ आ सकता है। धन संबंधित समस्याएं कम होंगी।
शास्त्रों के अनुसार देव उठनी एकादशी भगवान् श्री विष्णु जी की पूजा अर्चना के लिए श्रेष्ट दिन है। हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की तिथि को देव उठनी एकादशी मनाई जाती है।
पौराणिक मान्यता है कि देव उठनी एकादशी पर भगवान विष्णु अपनी योग निद्रा से जाग कर एक बार पुनः संसार के संचालन की कमान अपने हाथों में ले लेते हैं।
सनातन धर्म में सभी तिथि किसी ना किसी देवी-देवता को ही समर्पित है। इसी प्रकार से हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होती है।
“बोर भाजी आंवला, उठो देव सांवला।” ये कहावत तो हर किसी ने अपने घर में सुनी होगी। दरअसल, ये वही कहावत है जिसके द्वारा हर किसी के घर में देव उठनी ग्यारस के दिन भगवान का आह्वान होता है।