Logo

17 June 2025 Ka Rashifal (17 जून 2025 का राशिफल)

 17 June 2025 Ka Rashifal (17 जून 2025 का राशिफल)

Aaj Ka Rashifal 17 June 2025: इन राशियों पर बरसेगा लक्ष्मी कृपा, बढ़ेगा मान-सम्मान और बैंक-बैलेंस, जानें 17 जून का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 June 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 17 जून को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि के साथ मंगलवार का दिन है। इसके साथ ही आज शतभिषा नक्षत्र के साथ विष्कम्भ योग का निर्माण हो रहा है। आज का दिन आपके लिए कई मायनों में खास हो सकता है। आज चंद्रमा का गोचर अलग-अलग राशियों पर अलग प्रभाव डालेगा। कुछ लोगों के लिए ये दिन खुशियां और तरक्की लेकर आएगा तो कुछ को संभलकर आगे बढ़ने की सलाह दी जाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं आज का राशिफल किस राशि के लिए क्या संदेश लेकर आया है।

मेष राशि

आज का दिन कामकाज में व्यस्तता भरा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की संभावना है। सेहत का ध्यान रखें, खानपान में संयम जरूरी है।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : लाल
  • आज का उपाय : हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं।

वृषभ राशि 

व्यापार में फायदा होगा। पैसों के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा। किसी करीबी दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जिससे पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे। जीवनसाथी से तालमेल अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : सफेद
  • आज का उपाय : हनुमान चालीसा पढ़ें।

मिथुन राशि 

ध्यान और योग आपके लिए फायदेमंद रहेगा। मानसिक शांति पाने के लिए किसी धार्मिक स्थान पर जाने का मन बनेगा। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। पार्टनरशिप में काम करने वालों को आज फायदा होगा।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : हरा
  • आज का उपाय : गरीब बच्चों को लाल कपड़े या मिठाई दान करें।

कर्क राशि

आज भावनाओं में बहने से बचें। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी। नौकरी में काम का दबाव रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में फोकस बढ़ाने की जरूरत है।

  • शुभ अंक : 2
  • शुभ रंग : सिल्वर
  • आज का उपाय : बीज मंत्र "ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः" का 108 बार जाप करें।

सिंह राशि 

आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपके लिए खास होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : ऑरेंज
  • आज का उपाय : हनुमान जी को लाल फूल और लड्डू चढ़ाएं।

कन्या राशि 

कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता मिलने की संभावना है। आज कोई रुका हुआ पैसा मिल सकता है। प्रेम जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे, बातों को गलत समझने से बचें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए लाभकारी रहेगा।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : आसमानी नीला
  • आज का उपाय : सुंदरकांड का पाठ करें।

तुला राशि 

आज के दिन धन लाभ होने की संभावना है। कारोबार में नई योजनाएं बनेंगी, जिससे आगे बढ़ने का रास्ता साफ होगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं।

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : हनुमान मंदिर में दीपक जलाएं।

वृश्चिक राशि 

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कामकाज में थोड़ी परेशानी आ सकती है, लेकिन धैर्य रखें, शाम तक सब ठीक हो जाएगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या फिर उभर सकती है, सतर्क रहें।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : गहरा लाल
  • आज का उपाय : हनुमान जी को लाल सिंदूर चढ़ाएं।

धनु राशि 

आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

  • शुभ अंक : 4
  • शुभ रंग : पीला
  • आज का उपाय : हनुमान मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मकर राशि

घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। किसी पुरानी योजना से धन लाभ होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

  • शुभ अंक : 8
  • शुभ रंग : ग्रे
  • आज का उपाय : बजरंग बाण पढ़ें।

कुंभ राशि

आज नए काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा। पार्टनर से रिश्ते मजबूत होंगे। फालतू खर्चों से बचें। कार्यस्थल पर सतर्क रहें। 

  • शुभ अंक : 4
  • शुभ रंग : नीला
  • आज का उपाय : हनुमान जी को केसर मिले हुए बूंदी के लड्डू चढ़ाएं।

मीन राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। पैसों के मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। छात्रों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात खुशी देगी। वाद-विवाद से दूर रहें। 

  • शुभ अंक : 7
  • शुभ रंग : हल्का हरा
  • आज का उपाय : हनुमान जी की पूजा करें।
........................................................................................................
यह भी जाने
HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang