Logo

18 June 2025 Ka Rashifal (18 जून 2025 का राशिफल)

18 June 2025 Ka Rashifal (18 जून 2025 का राशिफल)

Aaj Ka Rashifal 18 June 2025: इन राशियों को रहना होगा सतर्क, मुसीबत दे सकती है दस्तक, जानें 18 जून का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 18 June 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 18 जून को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि के साथ बुधवार का दिन है। इसके साथ ही आज पूर्व भाद्रपद नक्षत्र के साथ प्रीति और आयुष्मान योग का निर्माण हो रहा है। आज का दिन कई राशियों के लिए नए मौके लेकर आ रहा है। किसी को आर्थिक लाभ मिलेगा तो किसी के रिश्तों में मधुरता आएगी। ऐसे में आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 18 जून का दिन कैसा रहने वाला है। जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक का दैनिक राशिफल...

मेष राशि

आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। करियर में नए मौके मिल सकते हैं। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले परिवार से सलाह जरूर लें। धन की स्थिति मजबूत रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी।

  • शुभ अंक : 2
  • शुभ रंग : काला
  • आज का उपाय : गणेश जी को दूर्वा (हरी घास) चढ़ाएं।

वृषभ राशि 

आज का दिन आपके लिए लकी साबित हो सकता है। बिजनेस में तरक्की के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव दूर होंगे। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। सेहत का ध्यान रखें, जंक फूड से बचें। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन के योग बन रहे हैं। 

  • शुभ अंक : 4
  • शुभ रंग : नीला
  • आज का उपाय : गाय को हरी घास खिलाएं।

मिथुन राशि 

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों से मदद मिलेगी। धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी, लेकिन खर्च भी ज्यादा होंगे। दोस्तों के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : ब्लू
  • आज का उपाय : गणेश मंदिर में हरे मूंग दाल का दान करें।

कर्क राशि

किसी करीबी से अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बनेगा। 

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : सफेद
  • आज का उपाय : बीज मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि 

सिंह राशि वालों को आज धैर्य रखने की जरूरत है। काम में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन शाम तक स्थिति सुधर जाएगी। 

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : कच्चे दूध में केसर डालकर गणेश जी को अर्पित करें।

कन्या राशि 

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। काम में सफलता मिलेगी। प्यार के मामलों में कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

  • शुभ अंक : 4
  • शुभ रंग : नीला
  • आज का उपाय : हरे रंग के वस्त्र पहनें और गणेश जी को मिश्री चढ़ाएं।

तुला राशि 

आज आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। बिजनेस में लाभ होगा। नौकरी में भी तरक्की के संकेत हैं। किसी पुराने विवाद का समाधान निकल सकता है। सेहत का ख्याल रखें, थकान महसूस हो सकती है।

  • शुभ अंक : 7
  • शुभ रंग : भूरा
  • आज का उपाय : तुलसी के पौधे को जल दें।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन शाम तक राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। यात्रा से लाभ हो सकता है। खानपान में संतुलन बनाए रखें।

  • शुभ अंक : 2
  • शुभ रंग : लाल
  • आज का उपाय : गणेश जी को हरे रंग के फल (जैसे अमरूद) चढ़ाएं।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। परिवार में किसी खुशी का माहौल बनेगा। सेहत अच्छी रहेगी। 

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : आसमानी
  • आज का उपाय : गणेश जी को दूर्वा और बेसन के लड्डू चढ़ाएं।

मकर राशि

आज आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। धन लाभ के प्रबल योग हैं। ऑफिस में उच्च अधिकारियों से तारीफ मिलेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। सेहत सामान्य रहेगी लेकिन ठंडे पानी से बचें।

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : सिल्वर
  • आज का उपाय : गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को आज मिलेजुले फल मिलेंगे। निवेश सोच-समझकर करें। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं लेकिन धैर्य रखें। कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। 

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : ऑरेंज
  • आज का उपाय : वक्रतुंड महाकाय मंत्र पढ़ें।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास के साथ आप आगे बढ़ेंगे। 

  • शुभ अंक : 10
  • शुभ रंग : हरा
  • आज का उपाय : गणेश जी की पूजा करें। 

........................................................................................................
यह भी जाने
HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang