Logo

19 September 2025 Rashifal (19 सितंबर 2025 राशिफल)

19 September 2025 Rashifal (19 सितंबर 2025 राशिफल)

Aaj Ka Rashifal 19 September 2025: मां लक्ष्मी की कृपा से इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत, जानें 19 सितंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 19 September 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 19 सितंबर 2025 को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। नक्षत्र की बात करें तो आश्लेषा रहेगा और सिद्ध योग का निर्माण होगा। शुक्र ग्रह का दिन होने से जीवन में प्रेम, सौंदर्य और आकर्षण बढ़ेगा। रिश्तों में सामंजस्य आएगा और आर्थिक मामलों में भी लाभ मिलने के योग हैं। हालांकि कुछ राशियों को आज धैर्य रखने और अपने शब्दों पर नियंत्रण करने की ज़रूरत होगी। आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 19 सितंबर का दैनिक राशिफल...

मेष आज का राशिफल (Mesh aaj ka rashifal)

आज आपकी ऊर्जा से भरपूर होगी। नए प्रोजेक्ट में हाथ डालने के लिए समय अच्छा है, लेकिन योजना पूरी तरह से बनाने के बाद ही आगे बढ़ें। आपके विचारों से दूसरों को प्रेरणा मिल सक

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : मां लक्ष्मी को लाल फूल अर्पित करें

वृषभ आज का राशिफल (Vrishabh aaj ka rashifal)

आज का दिन आपके लिए नई ऊर्जा लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं। सहकर्मी और अधिकारी आपकी मेहनत को पहचानेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : पीला
  • आज का उपाय : घी का दीपक जलाएं

मिथुन आज का राशिफल (Mithun aaj ka rashifal)

आज धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन साथ ही आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां दूर होंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

  • शुभ अंक : 4
  • शुभ रंग : ब्लू
  • आज का उपाय : खीर बनाकर माँ लक्ष्मी को अर्पित करें

कर्क आज का राशिफल (Kark aaj ka rashifal)

आज का दिन मिश्रित फल देगा। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक मामलों में संभलकर कदम बढ़ाएं। परिवार में शांति बनाए रखें।

  • शुभ अंक : 11
  • शुभ रंग : नारंगी
  • आज का उपाय : गरीबों को दूध या दही का दान करें

सिंह आज का राशिफल (Singh aaj ka rashifal)

आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या बोनस की संभावना है। व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलेगा। सामाजिक दायरे में आपकी छवि निखरेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

  • शुभ अंक : 8
  • शुभ रंग : सफेद
  • आज का उपाय : गाय को गुड़ और चना खिलाएं।

कन्या आज का राशिफल (Kanya aaj ka rashifal)

आज काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन आपकी योजनाएं सफल होंगी। धन लाभ के अवसर बनेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा।

  • शुभ अंक : 12
  • शुभ रंग : सैफरन
  • आज का उपाय : इत्र, चंदन या सुगंधित वस्तु मंदिर में अर्पित करें

तुला आज का राशिफल (Tula aaj ka rashifal)

आज भाग्य आपका साथ देगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में बदलाव चाहने वालों के लिए अवसर आ सकता है। रिश्तों में मजबूती आएगी। किसी यात्रा की योजना बन सकती है।

  • शुभ अंक : 11
  • शुभ रंग : हल्का पीला
  • आज का उपाय : मां लक्ष्मी को लाल चुनरी अर्पित करें

वृश्चिक आज का राशिफल (Vrishchik aaj ka rashifal)

आज का दिन थोड़ा सतर्कता से बिताएं। किसी भी बड़े निवेश से बचें। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। पारिवारिक विवादों को शांति से सुलझाएं। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।

  • शुभ अंक : 11
  • शुभ रंग : सैफरन 
  • आज का उपाय : गरीब या जरूरतमंद कन्याओं को वस्त्र दान करें

धनु आज का राशिफल (Dhanu aaj ka rashifal)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। व्यापारियों को बड़ा लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

  • शुभ अंक : 41
  • शुभ रंग : काला
  • आज का उपाय : पीला वस्त्र और हल्दी दान करें। 

मकर आज का राशिफल (Makar aaj ka rashifal)

आज मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। घर-परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। किसी बड़े खर्च का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य बनाए रखें, स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में होंगी।

  • शुभ अंक : 21
  • शुभ रंग : नारंगी
  • आज का उपाय : मां लक्ष्मी को हल्दी की माला और पीले फूल चढ़ाएं

कुंभ आज का राशिफल (Kumbh aaj ka rashifal)

आज का दिन रोमांच और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। करियर में तरक्की के योग हैं। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : मां लक्ष्मी की पूजा करें

मीन आज का राशिफल (Meen aaj ka rashifal)

आज का दिन थोड़ा धीमा रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा, लेकिन धैर्य रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार धीरे-धीरे होगा। ध्यान और योग करने से मन शांत रहेगा।

  • शुभ अंक : 11
  • शुभ रंग : हरा
  • आज का उपाय : दान-पुण्य करें

अधिक पढ़ें

19 सितंबर 2025 का पंचांग | 19 सितंबर 2025 का अंक ज्योतिष  

........................................................................................................
HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang