Logo

2 August 2025 Rashifal (2 अगस्त 2025 राशिफल)

2 August 2025 Rashifal (2 अगस्त 2025 राशिफल)

Aaj Ka Rashifal 2 August 2025: इस राशि के जातकों को रहना होगा सतर्क, जल्दबाजी में लिया फैसला बन सकता है मुसीबत, जानें 2 अगस्त का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 2 August 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 2 अगस्त 2025 को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार का दिन है। नक्षत्र की बात करें तो विशाखा रहेगा। साथ ही आज शुक्ला योग का निर्माण हो रहा है। 2 अगस्त 2025, शनिवार का दिन कई राशियों के लिए अच्छे अवसर लेकर आ रहा है। ग्रहों की स्थिति आज जीवन के कई क्षेत्रों में नई ऊर्जा का संचार करेगी। आइए जानते हैं आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 2 अगस्त का दैनिक राशिफल...

मेष आज का राशिफल

आज आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। धन लाभ के योग हैं।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : लाल
  • आज का उपाय : शनिदेव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं

वृषभ आज का राशिफल

आज थोड़ा तनाव रह सकता है। काम में मन कम लगेगा। धैर्य बनाए रखें। किसी करीबी से मदद मिलेगी। खर्चों पर कंट्रोल रखें।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : सफेद
  • आज का उपाय : "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें

मिथुन आज का राशिफल

नई शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। पुराने मित्र से संपर्क हो सकता है। प्रेम जीवन में मिठास आएगी। निवेश करने से लाभ हो सकता है।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : आसमानी
  • आज का उपाय : काले तिल और गुड़ का दान करें

कर्क आज का राशिफल

परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत में सुधार होगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

  • शुभ अंक : 2
  • शुभ रंग : ग्रे
  • आज का उपाय : शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं

सिंह आज का राशिफल

कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम अच्छे आएंगे। पुराने झगड़े सुलझ सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : पीला
  • आज का उपाय : काले कुत्ते को गुड़-रोटी खिलाएं

कन्या आज का राशिफल

आज भाग्य आपका साथ देगा। मन प्रसन्न रहेगा। किसी पुराने काम में लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ अंक : 2
  • शुभ रंग : नीला
  • आज का उपाय : शनिदेव के मंदिर में नीले फूल चढ़ाएं

तुला आज का राशिफल

आज थोड़ा तनाव और थकान महसूस हो सकती है। काम में रुकावट आ सकती है। आराम और ध्यान दोनों जरूरी हैं।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : काला
  • आज का उपाय : बंदरों को चना-गुड़ खिलाएं

वृश्चिक आज का राशिफल

आज का दिन निर्णय लेने के लिए अच्छा है। धन संबंधी मामलों में फायदा होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : शनिदेव के मंत्र का जाप करें

धनु आज का राशिफल

विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। नौकरी में बदलाव के योग हैं। उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी।

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : नारंगी
  • आज का उपाय : अन्न का दान करें

मकर आज का राशिफल

आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। संयम से काम लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और ज्यादा काम से बचें।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : सफेद
  • आज का उपाय : चींटियों को आटा और गुड़ मिलाकर खिलाएं

कुंभ आज का राशिफल

आपकी मेहनत रंग लाएगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : ब्लू
  • आज का उपाय : शनि स्तोत्र का पाठ करें

मीन आज का राशिफल

आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। दिन धार्मिक गतिविधियों में बीतेगा।

  • शुभ अंक : 2
  • शुभ रंग : लाल
  • आज का उपाय : हनुमान मंदिर में जाकर चोला चढ़ाएं

........................................................................................................
HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang