Aaj Ka Rashifal, 2 July 2025: जुलाई का महीना शुरू हो चुका है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 2 जुलाई को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के साथ बुधवार का दिन है। इसके साथ ही आज उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के साथ परिघ योग का निर्माण हो रहा है। चंद्रमा की बात करें तो कन्या राशि में विराजमान रहेंगे और सूर्य मिथुन राशि में रहेंगे। आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके जीवन में कई बदलाव लेकर आ सकती है।
आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 2 जुलाई का दिन कैसा रहने वाला है। जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक का दैनिक राशिफल...
आज का दिन आपके लिए कामकाजी मोर्चे पर अच्छा रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। बिजनेस में भी फायदा मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। धन लाभ संभव है।
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा तनाव भरा रह सकता है। काम में मन नहीं लगेगा और छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन करें।
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात या बातचीत हो सकती है, जिससे खुशी मिलेगी। प्रेम जीवन में सुधार होगा। पार्टनर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत का ख्याल रखें।
आज का दिन मिश्रित परिणामों वाला रहेगा। कार्यस्थल पर अधिक मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन उसका फल भी मिलेगा। घर में बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। फालतू के वाद-विवाद से बचें।
सिंह राशि के जातकों को आज धन लाभ होने के योग हैं। करियर में भी अच्छी प्रगति होगी। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता आएगी। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी। नए निवेश के लिए अच्छा दिन है। सेहत अच्छी रहेगी।
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। हालांकि घर-परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। शांत रहकर स्थितियों को संभालें। सेहत ठीक रहेगी।
आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
आज का दिन मेहनत का है। जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही फायदा मिलेगा। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा फाइनल हो सकता है। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। सेहत में हल्की कमजोरी महसूस हो सकती है।
धनु राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। करियर में तरक्की के मौके मिलेंगे। पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। दोस्तों से मदद मिलेगी। सेहत भी सामान्य रहेगी।
आज नौकरी में सफलता मिल सकती है। हालांकि खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पेट से संबंधित दिक्कत हो सकती है।
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। ऑफिस में काम का दबाव रहेगा। पारिवारिक जीवन में थोड़ी उलझन आ सकती है। पैसे के लेन-देन में सतर्क रहें। मानसिक तनाव से बचने के लिए योग-प्राणायाम करें।
आज धन लाभ हो सकता है। कहीं से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताएंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। पार्टनर से भी अच्छा तालमेल रहेगा। सेहत में सुधार होगा।