Logo

20 June 2025 Ka Rashifal (20 जून 2025 का राशिफल)

20 June 2025 Ka Rashifal (20 जून 2025 का राशिफल)

Aaj Ka Rashifal 20 June 2025: इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, अचानक मिलेगा धन और तरक्की के संकेत, जानें 20 जून का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 20 June 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 20 जून को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। इसके साथ ही आज रेवती नक्षत्र के साथ शोभन योग का निर्माण हो रहा है। चंद्रमा की बात करें मीन राशि में विराजमान रहेंगे। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 20 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानिए कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष आज का राशिफल

आत्मविश्वास से भरे रहेंगे दिन। करियर में नई दिशा मिल सकती है, लेकिन वाणी पर संयम रखें।

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : नांरगी
  • आज का उपाय : सफेद वस्त्र या मिठाई दान करें।

वृषभ आज का राशिफल

पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : क्रीम
  • आज का उपाय : माता लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें और खीर का भोग लगाएं।

मिथुन आज का राशिफल

नई योजना बनेगी, कारोबार में लाभ होगा। छोटे भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : हरा
  • आज का उपाय : सफेद वस्त्र पहनकर लक्ष्मी माता की पूजा करें।

कर्क आज का राशिफल

मानसिक शांति बनी रहेगी। भावुकता से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है।

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : सिल्वर
  • आज का उपाय : गौ माता को रोटी पर गुड़ रखकर खिलाएं।

सिंह आज का राशिफल

 नेतृत्व क्षमता दिखेगी। रुके पैसे मिल सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। 

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : हल्का पीला
  • आज का उपाय : लक्ष्मी मंदिर में दान करें

कन्या आज का राशिफल

कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिलेगी। विदेश संबंधी योजनाओं में प्रगति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन हो सकता है। 

  • शुभ अंक : 2
  • शुभ रंग : काला
  • आज का उपाय : सफेद गुलाब या चमेली के फूल लक्ष्मी जी को अर्पित करें।

तुला आज का राशिफल

आर्थिक रूप से दिन ठीक रहेगा। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है, संवाद बनाए रखें।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : काला
  • आज का उपाय : दर्पण का दान करें

वृश्चिक आज का राशिफल

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवन में स्थिरता बढ़ेगी। कार्यस्थल पर काम की तारीफ होगी। 

  • शुभ अंक : 8
  • शुभ रंग : बैंगनी
  • आज का उपाय : किसी गरीब महिला को सफेद मिठाई या दूध का दान करें।

धनु आज का राशिफल

अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। कामकाज में सुधार होगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी। 

  • शुभ अंक : 7
  • शुभ रंग : नारंगी
  • आज का उपाय : लक्ष्मी जी को सफेद कमल या शंख अर्पित करें

मकर आज का राशिफल

ऑफिस में सराहना मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताएं। निवेश से लाभ हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। 

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : मैरून
  • आज का उपाय : मां लक्ष्मी को सफेद चावल चढ़ाएं।

कुंभ आज का राशिफल

निर्णय लेने में थोड़ी दुविधा हो सकती है। रिश्तों में सुधार होगा। नौकरीखोज रहे लोगों को नौकरी मिल सकती है। छात्रों को सफलता मिलेगी। 

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : मैरून
  • आज का उपाय : गरीब कन्याओं को सुहाग की चीजें दान करें।

मीन आज का राशिफल

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। विदेश से लाभ संभव। घर में मेहमान आ सकते हैं। 

  • शुभ अंक : 8
  • शुभ रंग : लाल
  • आज का उपाय : ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप करें। 

........................................................................................................
यह भी जाने
HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang