Logo

21 July 2025 Rashifal (21 जुलाई 2025 राशिफल)

21 July 2025 Rashifal (21 जुलाई 2025 राशिफल)

Aaj Ka Rashifal 21 July 2025: भगवान शिव की कृपा से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी कोई बड़ी खुशखबरी, जानें 21 जुलाई का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 21 July 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 21 जुलाई 2025 को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है। नक्षत्र की बात करें तो रोहिणी रहेगा। साथ ही आज वृद्धि योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष की मानें तो आज कुछ राशियों को भगवान शिव का आशीर्वाद मिलेगा, तो वहीं कुछ राशियों के रुके हुए सभी काम पूरे होंगे। तो वहीं कुछ राशि वाले जातकों को सावधान रहना होगा, उन्हें सोच-समझकर फैसला लेना होगा। जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 21 जुलाई का दैनिक राशिफल...

मेष आज का राशिफल

मेष राशि वाले जातकों का दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। आज आपका कोई पुराना अधूरा काम पूरा हो सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बितेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : लाल
  • आज का उपाय : गाय के घी का दीपक जलाकर शिव की आरती करें।

वृषभ आज का राशिफल

आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रुके हुए सभी कार्य पूरे होंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। 

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : सफेद
  • आज का उपाय : शिवलिंग पर तिल और काले वस्त्र अर्पित करें।

मिथुन आज का राशिफल

मिथुन राशि वाले जातकों को आज नौकरी या पढ़ाई से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप दूसरों की मदद के लिए तैयार रहेंगे। थोड़ी थकान महसूस हो सकती है, आराम करें।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : आसमानी
  • आज का उपाय : गाय के घी का दीपक जलाकर शिव की आरती करें।

कर्क आज का राशिफल

कर्क राशि वाले जातकों का दिन मिलाजुला रहेगा। घर-परिवार से जुड़ा कोई तनाव हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। करियर में धीरे-धीरे सुधार आएगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

  • शुभ अंक : 2
  • शुभ रंग : सफेद
  • आज का उपाय : लाल चंदन और गंगाजल से शिव अभिषेक करें।

सिंह आज का राशिफल

सिंह राशि वाले जातकों का दिन भाग्यशाली साबित होगा। आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नई योजना में हाथ डाल सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : सुनहरा
  • आज का उपाय : सफेद कपड़े दान करें। 

कन्या आज का राशिफल

कन्या राशि वाले जातकों का दिन शुभ साबित होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। करियर में सफलता प्राप्त होगा। बिजनेस में लाभ होगा। 

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : हरा
  • आज का उपाय : भगवान शिव को सफेद फूल अर्पित करें।

तुला आज का राशिफल

तुला राशि वाले जातकों का दिन मिलाजुला रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। नौकरी में पदोन्नति या नया अवसर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा।

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : नीला
  • आज का उपाय : पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें।

वृश्चिक आज का राशिफल

 

आज अपने काम के प्रति गंभीर रहें। छोटी-छोटी बातों से मूड खराब हो सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : लाल
  • आज का उपाय : शिवलिंग पर जल में केसर मिलाकर चढ़ाएं।

धनु आज का राशिफल

आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपके कार्यों की सराहना होगी। धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। परिवार में शुभ कार्य की योजना बन सकती है।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : मैरून
  • आज का उपाय : कच्चा दूध और बेलपत्र शिवलिंग पर चढ़ाएं।

मकर आज का राशिफल

कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। निवेश में लाभ के संकेत हैं। शाम को आराम करें।

  • शुभ अंक : 8
  • शुभ रंग : स्लेटी
  • आज का उपाय : शिवलिंग पर दूर्वा (घास) और मिश्री चढ़ाएं।

कुंभ आज का राशिफल

कुंभ राशि वाले जातकों का दिन भाग्यशाली साबित होगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोगा मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। 

  • शुभ अंक : 8
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : कच्चा दूध और बेलपत्र शिवलिंग पर चढ़ाएं।

मीन आज का राशिफल

मीन राशि वाले जातकों का कोई रुका हुआ कार्य आज बन सकता है। मित्रों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी से अनबन हो सकता है। 

  • शुभ अंक : 4
  • शुभ रंग : नीला
  • आज का उपाय : शिवलिंग पर जल में केसर मिलाकर चढ़ाएं और "ॐ नमः शिवाय" का जाप करें

........................................................................................................
यह भी जाने
HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang