Aaj Ka Rashifal, 22 July 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 22 जुलाई 2025 को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। नक्षत्र की बात करें तो मृगशिरा रहेगा। साथ ही आज ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा। हनुमान जी की कृपा से होंगे सारे कार्य सिद्ध, लेकिन कुछ जातकों को रहना होगा सतर्क और सोच-समझकर लेना होगा हर फैसला। जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 22 जुलाई का दैनिक राशिफल...
आज आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के संकेत हैं। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। कोई नया अवसर हाथ लग सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
आज का दिन सोच-समझकर निर्णय लेने का है। कोई बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, संयम से काम लें। सेहत पर ध्यान दें।
आज का दिन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी।
आज परिवार के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। घर में कोई शुभ कार्य या योजना बन सकती है। नौकरी और व्यवसाय में सकारात्मक माहौल रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा।
आज किसी से अनबन हो सकती है, बातों को बढ़ाने से बचें। करियर में उतार-चढ़ाव आ सकता है। निवेश से जुड़े फैसले अभी टालें। शाम के समय परिवार के साथ कुछ अच्छा समय बीतेगा।
आपकी मेहनत रंग लाएगी। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में थोड़ा ध्यान दें। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
आज का दिन संतुलन बनाए रखने का है। मन थोड़ा विचलित रह सकता है लेकिन धैर्य से काम लें। पार्टनर या जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। ध्यान-योग से लाभ मिलेगा।
नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। मेहनत और लगन से सफलता मिलेगी। किसी वरिष्ठ से सहयोग मिलेगा। पुराना कर्ज चुकाने का अवसर मिल सकता है।
भाग्य आज आपका साथ देगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
काम का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है लेकिन आप उसे संभाल पाएंगे। पुरानी योजनाएं आज लाभ दे सकती हैं। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।
आज आपका रुझान रचनात्मक कार्यों की ओर रहेगा। नौकरी बदलने या नई दिशा में बढ़ने का विचार आ सकता है। घर में खुशी का माहौल रहेगा।
मीन राशि वाले जातकों का दिन भावुक रह सकता है। पुराने अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ें। कोई नया अवसर मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा।