Logo

22 June 2025 Ka Rashifal (22 जून 2025 का राशिफल)

22 June 2025 Ka Rashifal (22 जून 2025 का राशिफल)

Aaj Ka Rashifal 22 June 2025: इन राशियों के लिए दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, दुख और तनाव कर सकते हैं परेशान, जानें 22 जून का राशिफल

 Aaj Ka Rashifal, 22 June 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 22 जून को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि के साथ रविवार का दिन है। इसके साथ ही आज भरणी नक्षत्र के साथ सुकर्मा और धृत्ति योग का निर्माण हो रहा है। चंद्रमा की बात करें वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे। आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 22 जून का दिन कैसा रहने वाला है। जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक का दैनिक राशिफल...

मेष आज का राशिफल

आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी पहल को सराहना मिलेगी। किसी नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी की शुरुआत हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : पीला
  • आज का उपाय : सुबह तांबे के लोटे में जल, रोली, गुड़ और लाल फूल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।

वृषभ आज का राशिफल

आज परिवार और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात रंग ला सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, निवेश योजनाओं पर विचार करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : नारंगी
  • आज का उपाय : गेहूं और गुड़ का दान करें, साथ ही पिता या बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

मिथुन आज का राशिफल

यात्रा के योग बन रहे हैं। सेहत अच्छी रहेगी, पर नींद पर्याप्त लें। शाम को परिवार के साथ समय बिताएं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिलेगी। 

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : हरा
  • आज का उपाय : आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें 

कर्क आज का राशिफल

कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ आपके आत्मबल को बढ़ाएगा। खाने-पीने में संतुलन बनाए रखें। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। धन लाभ के योग है।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : नीला
  • आज का उपाय : सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हलवा या गुड़ का भोग लगाएं।

सिंह आज का राशिफल

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। सामाजिक लाभ मिलेगा। आर्थिक निवेशों पर सोच-समझ कर निर्णय लें। शाम को अपने प्रियजन के साथ समय बिताएं।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : ब्लू
  • आज का उपाय : सूर्य बीज मंत्र “ॐ घृणिः सूर्याय नमः” का 108 बार जाप करें।

कन्या आज का राशिफल

नए व्यावसायिक सहयोग मिल सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई या परीक्षा में सफलता मिलेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। 

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : काला
  • आज का उपाय : जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई की सामग्री या लाल कलम दान करें।

तुला आज का राशिफल

आज घर या प्रेम संबंधों में संवाद में सावधानी रखें। किसी पुराने मतभेद का समाधान हो सकता है, पर संयम की जरूरत रहेगी। आर्थिक मामलों में जल्दबाज़ी रोकें।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : नारियल का दान करें।

वृश्चिक आज का राशिफल

वृश्चिक राशि वाले जातकों का दिन बेहतरीन रहेगा। उच्चाधिकारी आपके काम से संतुष्ट होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पर मानसिक शांति को महत्व दें। शाम को किताब पढ़ें या संगीत सुनें।

  • शुभ अंक : 2
  • शुभ रंग : बैंगनी
  • आज का उपाय : तांबे के पात्र में जल, शहद और रोली डालकर सूर्य को अर्पित करें।

धनु आज का राशिफल

करियर या शिक्षा में प्रगति के नए रास्ते बनेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, बच्चों से बातचीत समय बीतेगी। शाम को दोस्तों के साथ फोन कॉल या मीटिंग लाभदायक होगी।

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : गोल्डन
  • आज का उपाय : गरीबों को लाल वस्त्र, गेहूं और गुड़ दान करें।

मकर आज का राशिफल

आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। कोई पुराना प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। आर्थिक योजनाओं में सफलता मिलेगी अगर रणनीति पर कायम रहें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : सफेद
  • आज का उपाय : सूर्य को लाल फूल, रोली और मिश्री वाला जल चढ़ाएं।

कुंभ आज का राशिफल

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन लकी साबित होगा। किसी शुभ समाचार की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। 

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : ग्रे
  • आज का उपाय : आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

मीन आज का राशिफल

आज कोई भी फैसला सोच समझकर लें। व्यावसायिक यात्रा के योग बने हैं। वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य संबंधी छोटी कमजोरी रह सकती है।

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : भूरा
  • आज का उपाय : सूर्य को जल अर्पित करें। 

........................................................................................................
मुझे तेरा सहारा सदा चाहिए (Mujhe Tera Sahara Sada Chahiye)

आसरा इस जहाँ का मिले न मिले,
मुझे तेरा सहारा सदा चाहिए ॥

मुझे तूने मालिक, बहुत कुछ दिया है (Mujhe Tune Malik Bahut Kuch Diya Hai)

मुझे तूने मालिक,
बहुत कुछ दिया है ।

माँ सरस्वती! मुझको नवल उत्थान दो (Mujhko Naval Utthan Do, Maa Saraswati Vardan Do)

मुझको नवल उत्थान दो ।
माँ सरस्वती! वरदान दो ॥

सुखी दांपत्य जीवन के 5 उपाय

साल के आखिरी माह यानी दिसंबर की शुरुआत हो चुकी है, और यह माह कई पवित्र व्रत-त्योहारों से भरा है। इनमें विवाह पंचमी का विशेष महत्व है, जो भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह की स्मृति में मनाई जाती है। हिंदू धर्म में राम-सीता की जोड़ी को आदर्श दांपत्य जीवन का प्रतीक माना गया है।

HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang