Logo

23 July 2025 Rashifal (23 जुलाई 2025 राशिफल)

23 July 2025 Rashifal (23 जुलाई 2025 राशिफल)

Aaj Ka Rashifal 23 July 2025: आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा खास, मिलेगी सफलता, जानें 23 जुलाई का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 July 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 23 जुलाई 2025 को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और बुधवार का दिन है। नक्षत्र की बात करें तो आर्द्रा रहेगा। साथ ही आज व्याघात योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष के अनुसार आज का दिन कुछ राशियों के लिए सफलता और समृद्धि लेकर आएगा। लक्ष्मी जी की कृपा से रुके हुए कार्य पूरे होंगे और नए अवसर मिल सकते हैं। लेकिन कुछ जातकों को आज धैर्य और विवेक से काम लेना होगा, नहीं तो छोटे फैसले भी बड़े नुकसान का कारण बन सकते हैं। सोच-समझकर निर्णय लें और सकारात्मक सोच बनाए रखें। जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 23 जुलाई का दैनिक राशिफल...

मेष आज का राशिफल

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। नए संपर्क बन सकते हैं जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे। परिवार में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, लेकिन आप उसे सुलझा लेंगे।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : लाल
  • आज का उपाय : गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें 

वृषभ आज का राशिफल

आज आपको आर्थिक मामलों में थोड़ा सोच-समझकर चलने की जरूरत है। निवेश से जुड़े फैसले अभी टालें। परिवार में कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें।

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : सफेद
  • आज का उपाय : "ॐ गं गणपतये नमः" मंत्र का 21 बार जप करें

मिथुन आज का राशिफल

बुधवार का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। करियर में नई योजनाएं बनेंगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है जो खुशी देगी।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : हरा
  • आज का उपाय : गाय को हरी घास खिलाएं

कर्क आज का राशिफल

आज परिवार के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। घर में कोई शुभ कार्य या योजना बन सकती है। नौकरी और व्यवसाय में सकारात्मक माहौल रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : सिल्वर
  • आज का उपाय : घर के उत्तर-पूर्व कोने में तुलसी का पौधा रखें और जल चढ़ाएं

सिंह आज का राशिफल

काम के प्रति समर्पण रंग लाएगा। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : नारंगी
  • आज का उपाय : मंदिर में हरे मूंग दाल का दान करें 

कन्या आज का राशिफल

आज का दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा लेकिन सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें। ऑफिस में बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। अनावश्यक तनाव से बचें।

  • शुभ अंक : हरा
  • शुभ रंग : 5
  • आज का उपाय : हरे रंग की कोई वस्तु बुधवार को किसी ब्राह्मण को दान करें

तुला आज का राशिफल

आज का दिन शुभ रहेगा। साझेदारी में लाभ हो सकता है। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा।

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : पीपल को जल दें

वृश्चिक आज का राशिफल

किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। ऑफिस में आपकी स्थिति मजबूत होगी। कोई करीबी मित्र मदद करेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन खानपान संतुलित रखें।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : लाल
  • आज का उपाय : "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जप करें

धनु आज का राशिफल

भाग्य आपका साथ देगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा परिवर्तन आ सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं, रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : मैरून
  • आज का उपाय : गणेश जी को लड्डू चढ़ाएं 

मकर आज का राशिफल

आज आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है लेकिन परिणाम अच्छे मिलेंगे। किसी बात को लेकर मन थोड़ा विचलित रहेगा, ध्यान लगाएं। रिश्तों में संयम जरूरी है।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : नीला
  • आज का उपाय : किसी जरुरतमंद विद्यार्थी को हरी पेन या कॉपी दान करें

कुंभ आज का राशिफल

नई योजनाएं बनेंगी। धन लाभ हो सकता है। आज का दिन किसी पुरानी बात को सुलझाने के लिए उत्तम है। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। यात्रा के योग हैं।

  • शुभ अंक : 7
  • शुभ रंग : बैंगनी
  • आज का उपाय : पीपल को जल दें।

मीन आज का राशिफल

बुद्धि और विवेक से काम लें, सफलता मिलेगी। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। लव लाइफ में थोड़ी दूरी आ सकती है, संवाद से सुलझाएं।

  • शुभ अंक : 2
  • शुभ रंग : हल्का नीला
  • आज का उपाय : लक्ष्मी जी की पूजा करें। 

........................................................................................................
छठ में प्रत्यूषा पूजा

हमारे देश में छठ पूजा का पर्व सूर्य और छठी मैया की उपासना का प्रमुख पर्व है ये चार दिनों तक चलता है। यह पर्व विशेष तौर पर बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई वाले हिस्सों में धूमधाम से मनाया जाता है।

छठ पूजा में कोबला

छठ पूजा विशेषकर भारत के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इसमें सूर्य देव और छठी मैया की आराधना की जाती है।

संध्या पर्व के यम नियम

छठ पूजा 04 दिनों का अत्यंत पवित्र पर्व है जो कार्तिक शुक्ल चतुर्थी से शुरू होकर कार्तिक शुक्ल सप्तमी को समाप्त होता है। इन चार दिनों में व्रती महिलाएं और पुरुष सूर्यदेव और छठी मैया की उपासना करते हैं।

ऊषा अर्घ्य की विधियां

छठ महापर्व भारत में सूर्य उपासना का एक सबसे पवित्र और कठिन त्योहार है। जिसे कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर मनाया जाता है।

HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang