Logo

26 June 2025 Ka Rashifal (26 जून 2025 का राशिफल)

 26 June 2025 Ka Rashifal  (26 जून 2025 का राशिफल)

Aaj Ka Rashifal 26 June 2025: इन राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, दिन रहेगा भाग्यशाली, जानें 26 जून का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 26 June 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 26 जून को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि के साथ गुरुवार का दिन है। इसके साथ ही आज भरणी नक्षत्र के साथ सुकर्मा और धृति योग का निर्माण हो रहा है। चंद्रमा की बात करें वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे। आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 22 जून का दिन कैसा रहने वाला है। जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक का दैनिक राशिफल...

मेष आज का राशिफल

आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी पहल को सराहना मिलेगी। किसी नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी की शुरुआत हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : पीला
  • आज का उपाय : केले के पेड़ की पूजा करें।

वृषभ आज का राशिफल

आज परिवार और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात रंग ला सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, निवेश योजनाओं पर विचार करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : नारंगी
  • आज का उपाय : पीली मिठाई बांटें।

मिथुन आज का राशिफल

यात्रा के योग बन रहे हैं। सेहत अच्छी रहेगी, पर नींद पर्याप्त लें। शाम को परिवार के साथ समय बिताएं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिलेगी। 

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : हरा
  • आज का उपाय : ॐ बृं बृहस्पतये नमः” मंत्र का जाप करें।

कर्क आज का राशिफल

कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ आपके आत्मबल को बढ़ाएगा। खाने-पीने में संतुलन बनाए रखें। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। धन लाभ के योग है।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : नीला
  • आज का उपाय : किसी मंदिर में हल्दी और चने की दाल दान करें।

सिंह आज का राशिफल

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। सामाजिक लाभ मिलेगा। आर्थिक निवेशों पर सोच-समझ कर निर्णय लें। शाम को अपने प्रियजन के साथ समय बिताएं।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : ब्लू
  • आज का उपाय : भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं।

कन्या आज का राशिफल

नए व्यावसायिक सहयोग मिल सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई या परीक्षा में सफलता मिलेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : काला
  • आज का उपाय : पीले चावल या पीले वस्त्र का दान करें।

तुला आज का राशिफल

आज घर या प्रेम संबंधों में संवाद में सावधानी रखें। किसी पुराने मतभेद का समाधान हो सकता है, पर संयम की जरूरत रहेगी। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी रोकें।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : तुलसी में जल चढ़ाकर 'ॐ नारायणाय नमः' मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक आज का राशिफल

वृश्चिक राशि वाले जातकों का दिन बेहतर रहेगा। उच्चाधिकारी आपके काम से संतुष्ट होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पर मानसिक शांति को महत्व दें। शाम को किताब पढ़ें या संगीत सुनें।

  • शुभ अंक : 2
  • शुभ रंग : बैंगनी
  • आज का उपाय : भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करें।

धनु आज का राशिफल

करियर या शिक्षा में प्रगति के नए रास्ते बनेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, बच्चों से बातचीत समय बीतेगी। शाम को दोस्तों के साथ फोन कॉल या मीटिंग लाभदायक होगी।

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : गोल्डन
  • आज का उपाय : केले के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।

मकर आज का राशिफल

आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। कोई पुराना प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। आर्थिक योजनाओं में सफलता मिलेगी अगर रणनीति पर कायम रहें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : सफेद
  • आज का उपाय : पीले फल और मिठाई बच्चों को बांटें।

कुंभ आज का राशिफल

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन लकी साबित होगा। किसी शुभ समाचार की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। 

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : ग्रे
  • आज का उपाय : “ॐ बृहस्पतये नमः” मंत्र का जाप करें।

मीन आज का राशिफल

आज कोई भी फैसला सोच समझकर लें। व्यावसायिक यात्रा के योग बने हैं। वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य संबंधी छोटी कमजोरी रह सकती है।

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : भूरा
  • आज का उपाय : विष्णु मंदिर में पीले फूल और तिल के लड्डू चढ़ाएं। 

........................................................................................................
माँ दुर्गा माँ काली की आरती (अम्बे तू है जगदम्बे काली)

अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली ।
तेरे ही गुण गाये भारती, ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती ॥

मां अम्बे गौरी जी की आरती (Maa Ambe Gauri Ji Ki Aarti)

जय अम्बे गौरी,मैया जय श्यामा गौरी।
तुमको निशिदिन ध्यावत,हरि ब्रह्मा शिवरी॥

श्री सरस्वती मैया की आरती

जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता।
सदगुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥

श्री गंगा मैया की आरती

ॐ जय गंगे माता, मैया जय गंगे माता।
जो नर तुमको ध्याता, मनवांछित फल पाता॥

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang