Logo

27 October 2025 Rashifal (27 अक्टूबर 2025 राशिफल)

27 October 2025 Rashifal (27 अक्टूबर 2025 राशिफल)

27 October 2025 Ka Rashifal: आज कौन-सी राशि रहेगी लकी, किसे बरतनी होगी सावधानी, जानें 27 अक्टूबर का राशिफल

27 October 2025 Ka Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 27 अक्टूबर 2025 को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है। आज ज्येष्ठा नक्षत्र के साथ शोभन योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही, आज सूर्य देव को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा। आज का दिन कई राशियों के लिए भाग्यवृद्धि और सफलता के संकेत दे रहा है। सोमवार का यह दिन भगवान शिव की कृपा पाने के लिए उत्तम है। कुछ राशियों को नए अवसर मिलेंगे, जबकि कुछ को सावधान रहना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 27 अक्टूबर का दैनिक राशिफल...

मेष आज का राशिफल (Mesh aaj ka rashifal)

आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। पुराने काम पूरे हो सकते हैं और करियर में प्रगति के योग हैं। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। किसी मित्र से सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : ब्लू
  • आज का उपाय : "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का 108 बार जाप करें।

वृषभ आज का राशिफल (Vrishabh aaj ka rashifal)

आज का दिन संतुलन बनाए रखने वाला है। दफ्तर में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है। खर्च पर नियंत्रण रखें।

  • शुभ अंक : 10
  • शुभ रंग : लाल
  • आज का उपाय : शिवलिंग पर दूध और जल से अभिषेक करें।

मिथुन आज का राशिफल (Mithun aaj ka rashifal)

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें। दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी।

  • शुभ अंक : 8
  • शुभ रंग : सैफरन
  • आज का उपाय : 'ॐ सोमाय नमः' मंत्र का जाप करें।

कर्क आज का राशिफल (Kark aaj ka rashifal)

आज कुछ उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी से मतभेद संभव है, लेकिन शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। धन निवेश सोच-समझकर करें।

  • शुभ अंक : 21
  • शुभ रंग : हल्का पीला
  • आज का उपाय : भगवान शिव को दूध में चावल मिलाकर अर्पित करें।

सिंह आज का राशिफल (Singh aaj ka rashifal)

आज भाग्य आपका साथ देगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। सेहत अच्छी रहेगी। किसी धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं।

  • शुभ अंक : 10
  • शुभ रंग : नारंगी
  • आज का उपाय : "ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।

कन्या आज का राशिफल (Kanya aaj ka rashifal)

आज थोड़ा धैर्य रखना जरूरी है। किसी करीबी से विचारों में मतभेद हो सकता है। कामकाज में सावधानी रखें। नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं, लेकिन मेहनत करनी होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

  • शुभ अंक : 31
  • शुभ रंग : हल्का पीला
  • आज का उपाय : शिवलिंग पर शहद और बेलपत्र अर्पित करें।

तुला आज का राशिफल (Tula aaj ka rashifal)

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। घर में शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

  • शुभ अंक : 18
  • शुभ रंग : पिंक
  • आज का उपाय : 'महामृत्युंजय मंत्र' का जाप करें।

वृश्चिक आज का राशिफल (Vrishchik aaj ka rashifal)

आज कामकाज को लेकर व्यस्तता रहेगी, लेकिन मेहनत का फल भी मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ रहेगा। प्रेम जीवन में मनमुटाव दूर होगा। सेहत सामान्य रहेगी।

  • शुभ अंक : 8
  • शुभ रंग : काला
  • आज का उपाय : भगवान शिव को शक्कर और जल अर्पित करें।

धनु आज का राशिफल (Dhanu aaj ka rashifal)

आज का दिन उत्साह भरा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। यात्रा के योग हैं।

  • शुभ अंक : 8
  • शुभ रंग : सैफरन
  • आज का उपाय : भगवान शिव की पूजा करें। 

मकर आज का राशिफल (Makar aaj ka rashifal)

आज आपको किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। ऑफिस में आपकी मेहनत की सराहना होगी। परिवार का माहौल सुखद रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी दोस्त से अच्छी बातचीत हो सकती है।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : ग्रे
  • आज का उपाय : घर में शुद्ध घी का दीपक जलाएं।

कुंभ आज का राशिफल (Kumbh aaj ka rashifal)

आज का दिन थोड़ा सावधानी भरा रहेगा। काम में लापरवाही से नुकसान हो सकता है। किसी मित्र की मदद से कार्य पूरे होंगे। मन में शांति बनाए रखें। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : ऑरेंज
  • आज का उपाय : शिवलिंग पर जल अर्पित करें। 

मीन आज का राशिफल (Meen aaj ka rashifal)

आज का दिन शुभ रहेगा। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। धन लाभ के योग हैं। मानसिक रूप से संतुष्टि का अनुभव होगा।

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : भूरा
  • आज का उपाय : दान-पुण्य करें। 

........................................................................................................
HomeBook PoojaBook PoojaChadhavaChadhavaKundliKundliPanchangPanchang