Aaj Ka Rashifal, 28 July 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 28 जुलाई 2025 को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और सोमवार का दिन है। नक्षत्र की बात करें तो पूर्वाफाल्गुनी रहेगा। साथ ही आज पारिघ योग का निर्माण हो रहा है। जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 28 जुलाई का दैनिक राशिफल...
आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर सामने आएंगे और कुछ महत्वपूर्ण परिणाम मिल सकते हैं। अगर आप निवेश या नया काम सोच रहे हैं, तो आज शुरुआत करने का सही समय है। सेहत सामान्य रहेगी।
आज आप भावनात्मक रूप से संतुलित रहेंगे। पारिवारिक मामलों में आपको समझदारी से फैसले लेने पड़ सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से दिन ठीक रहेगा। उधार लिए हुए पैसे वापिस मिलने या धन लाभ के संकेत हैं।
कार्यक्षेत्र में रुके हुए काम आज आगे बढ़ेंगे। सोशल मीडिया या नेटवर्किंग से अच्छा फायदा मिल सकता है। छात्रों को भी पढ़ाई में लाभ मिलेगा। यात्रा के योग हैं।
आज का दिन आपके लिए मधुर रहेगा। घर और परिवार दोनों जगह सुख-शांति बनी रहेगी। आप माता-पिता या वरिष्ठों के साथ समय बिताने में आनंद अनुभव करेंगे। आर्थिक मामले संतुलित रहेंगे।
आज आपकी नेतृत्व क्षमता सामने आएगी। ऑफिस या टीम में आपकी बातों को गंभीरता से लिया जाएगा। आपको पुरस्कृत किया जा सकता है। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी हल्की समस्याएं हो सकती हैं।
आज का दिन योजनाएं बनाने और उसे व्यवस्थित रूप से लागू करने का है। गणित, लेख, रिपोर्टिंग जैसे कार्यों में आप सफल होंगे। सेहत सामान्य रहेगी, पर भोजन पर ध्यान दें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।
आज सामाजिक जीवन और संबंधों में सुधार होगा। पुराने मित्र-रिश्तेदार से मिलन की संभावना है। कार्यक्षेत्र में दफ्तर का माहौल अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। मानसिक रूप से भी आप अच्छा महसूस करेंगे।
आज संघर्ष और धैर्य का दिन है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। धैर्य व संयम से आगे बढ़ें। नौकरी में तरक्की होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
आज सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। शिक्षा, धर्म, यात्रा, इन सभी क्षेत्रों में सफलता के अवसर बन रहे हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में फोकस मिलेगा। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा।
आप जिम्मेदारियों को निभाने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर वरिष्ठों या बॉस का सहयोग मिल सकता है। हालांकि, कहीं तनाव हो सकता है, धैर्य रखें। आर्थिक दृष्टि से दिन ठीक रहेगा, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें।
आज नई योजनाएं सूझेंगी और कुछ रचनात्मक कार्य करने के अवसर मिलेंगे। तकनीकी या डिजिटल काम में आपकी रुचि रहेगी। घर-परिवार का माहौल भी सुखद रहेगा।
आज का दिन शानदार रहेगा। नौकरी या व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। मनचाहा लाभ संभव है। आत्मविश्वास से कार्य में सफलता मिलेगी। लेकिन वाणी पर संयम रखें, विवाद से बचें।
2025 में कन्या राशि के जातकों के लिए प्रेम जीवन में चुनौतीपूर्ण और खुशनुमा दोनों ही पल आएंगे। रिश्तों में मिठास बनाए रखने के लिए आपको धैर्य, समझदारी और अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करना होगा।
2025 वृश्चिक राशि के जातकों के लिए प्रेम और वैवाहिक जीवन में नई खुशियां लेकर आएगा। साल की शुरुआत में बृहस्पति के सकारात्मक प्रभाव से आप रिश्तों में आराम और सुकून महसूस करेंगे। प्रेमी जोड़ों के लिए यह साल यादगार रहेगा। मई के बाद राहु-केतु का प्रभाव खत्म होने से गलतफहमियां दूर होंगी।
साल 2025, धनु राशि के जातकों के लिए प्रेम संबंधों में कई उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। साल की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। इसलिए, रिश्तों में समझदारी और धैर्य की जरूरत होगी।
साल 2025, मकर राशि वालों के लिए निजी जीवन में खुशियों की बरसात लेकर आएगा। वैवाहिक जीवन के लिए यह साल विशेष रूप से अच्छा रहेगा। आपके जीवनसाथी का साथ हर कदम पर मिलेगा। जिससे आप जीवन के हर क्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। पिछले साल अगर आप दोनों के बीच कोई कम्युनिकेशन गैप था।