Logo

28 June 2025 Rashifal (28 जून 2025 का राशिफल)

28 June 2025 Rashifal (28 जून 2025 का राशिफल)

Aaj Ka Rashifal 28 June 2025: इन 5 राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव, भाग्य का मिलेगा भरपूर साथ, जानें 28 जून का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 28 June 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 28 जून को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के साथ शनिवार का दिन है। इसके साथ ही आज आर्द्रा नक्षत्र के साथ हर्षण और वज्र योग का निर्माण हो रहा है। चंद्रमा की बात करें कर्क राशि में विराजमान रहेंगे। आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के हिसाब से कई राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है तो कुछ राशियों को आज सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आज का दिन आर्थिक मामलों, नौकरी, व्यवसाय और पारिवारिक जीवन के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। ऐसे में आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

मेष आज का राशिफल

आज का दिन कामकाज के लिए अच्छा है। पुराने काम पूरे होंगे और नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। धन लाभ के योग हैं। परिवार में कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : लाल
  • आज का उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ आज का राशिफल

वृषभ राशि वालों के लिए आज खर्चों पर नियंत्रण रखने का दिन है। अनावश्यक खर्च न करें। नौकरी में अधिकारियों से तालमेल अच्छा रहेगा। घर में शांति बनी रहेगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : पीला
  • आज का उपाय : काले तिल और सरसों के तेल का दीपक जलाएं

मिथुन आज का राशिफल

आज के दिन मिथुन राशि वालों को सफलता पाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। धन की आवक होगी लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : पीपल वृक्ष के नीचे दीप जलाएं।

कर्क आज का राशिफल

कर्क राशि वाले जातकों का दिन शानदार रहेगा। करियर में तरक्की के संकेत हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। सेहत भी ठीक रहेगी लेकिन खाने-पीने में संयम रखें।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : सिल्वर
  • आज का उपाय : शनि मंदिर में जाकर शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।

सिंह आज का राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए दिन शुभ है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। नई योजनाएं बन सकती हैं। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। सेहत बढ़िया रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : काला
  • आज का उपाय : लोहे की वस्तु दान करें।

कन्या आज का राशिफल

कन्या राशि वालों के लिए दिन थोड़ा मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, तभी सफलता मिलेगी। खर्चे बढ़ सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : सफेद
  • आज का उपाय : हनुमान जी को तेल-रोली चढ़ाएं।

तुला आज का राशिफल

आज का दिन सकारात्मक रहेगा। धन लाभ हो सकता है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। घर में मेहमान आ सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी लेकिन थकान महसूस हो सकती है।

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : हल्का पीला
  • आज का उपाय : लाल चंदन से तिलक करें।

वृश्चिक आज का राशिफल

वृश्चिक राशि वालों को नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में फायदा होगा। परिवार में कोई शुभ समाचार मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत का ख्याल रखें और व्यायाम जरूर करें।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : बैंगनी
  • आज का उपाय : सुंदरकांड का पाठ करें।

धनु आज का राशिफल

धनु राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। परिवार में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है।

  • शुभ अंक : 7
  • शुभ रंग : नारंगी
  • आज का उपाय : हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं।

मकर आज का राशिफल

मकर राशि वालों को आज अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। धन लाभ के योग हैं लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी सदस्य की सेहत चिंता का कारण बन सकती है।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : मैरून
  • आज का उपाय : श्री हनुमान जी को लाल फूल चढ़ाएं।

कुंभ आज का राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी या बिजनेस में सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। सेहत सामान्य रहेगी, मानसिक तनाव से बचें।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : मैरून
  • आज का उपाय : संकटमोचन हनुमानाष्टक का पाठ करें।

मीन आज का राशिफल

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी लेकिन खर्चे भी अधिक होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : लाल
  • आज का उपाय : बजरंग बाण का पाठ करें।
........................................................................................................
सावन शिव तांडव स्तोत्र का पाठ

सावन माह का आगमन होते ही चारों ओर भक्ति का वातावरण छा जाता है। यह महीना भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है। श्रावण के पूरे महीने भक्तगण श्रद्धा भाव से भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते हैं।

धनु राशिफल अगस्त 2025

अगस्त 2025 का महीना धनु राशि के जातकों के लिए कई चुनौतियों और अवसरों से भरा होगा। इस महीने में आपको अपने व्यवसाय, पारिवारिक और प्रेम जीवन, आर्थिक मामलों और स्वास्थ्य में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे। आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मेहनत और प्रयास करने होंगे।

भगवान शिव के 108 नाम

सावन का पावन महीना पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दौरान भक्त महादेव को प्रसन्न करने के लिए विविध उपाय करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष सावन 11 जुलाई 2025 से आरंभ हो रहा है। इस माह के प्रत्येक सोमवार का विशेष धार्मिक महत्व होता है।

मकर राशिफल अगस्त 2025

अगस्त 2025 का महीना मकर राशि के जातकों के लिए कई चुनौतियों और अवसरों से भरा होगा। इस महीने में आपको अपने व्यवसाय, पारिवारिक और प्रेम जीवन, आर्थिक मामलों और स्वास्थ्य में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे।

यह भी जाने
HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang