Aaj Ka Rashifal, 30 July 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 30 जुलाई 2025 को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और बुधवार का दिन है। नक्षत्र की बात करें तो हस्त रहेगा। साथ ही आज सिद्ध योग का निर्माण हो रहा है। आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आया है। कुछ जातकों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जबकि अन्य को अटके हुए कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं आज का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा। जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 30 जुलाई का दैनिक राशिफल...
आज का दिन काम के लिए अच्छा है। आपको अपने ऑफिस में तारीफ मिल सकती है। कोई रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। पर घर में किसी बात पर बहस न करें।
पैसों से जुड़ा कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। खरीदारी करने का मन बनेगा। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है, आराम जरूर करें।
आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो भविष्य में मददगार साबित होगा। अपने गुस्से को काबू में रखें।
पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। माता-पिता से सहयोग मिलेगा। नौकरी में बदलाव की सोच सकते हैं। मन थोड़ा उलझा रह सकता है।
आज आपको मेहनत का फल मिलेगा। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा है। पर समय की बर्बादी न करें।
आज का दिन थोड़ा उलझनों भरा हो सकता है। पैसों को लेकर सोच-विचार करना होगा। किसी की बातों में आकर फैसला न लें। धैर्य रखें।
पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्यार बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।
आज काम में बहुत ध्यान देने की जरूरत है। छोटी सी गलती भी बड़ी परेशानी ला सकती है। क्रोध से बचें, बात बन जाएगी।
कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर में मेहमान आ सकते हैं। विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। दिन अच्छा रहेगा।
पैसों को लेकर कोई अच्छी डील हो सकती है। दोस्त आपकी मदद करेंगे। पुराने झगड़े खत्म हो सकते हैं।
अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। थकान और सिरदर्द हो सकता है। काम में आलस न करें। कोई पुराना दोस्त मिल सकता है।
आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। परिवार से सरप्राइज मिल सकता है।
आपने अक्सर साधु-संतों को अजीबोगरीब मुद्राओं में, शरीर को कष्ट देते हुए देखा होगा। क्या आपने कभी सोचा है कि वे ऐसा क्यों करते हैं? क्या आप जानते हैं कि यह सब हठयोग से जुड़ा हुआ है?
महाकुंभ का आगाज अब दूर नहीं है। इस महान धार्मिक आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। महाकुंभ में साधु-संतों का विशेष महत्व होता है।
महाकुंभ भारत का एक विशाल धार्मिक समागम है जो हर 12 साल में आयोजित किया जाता है। यह हिंदू धर्म का सबसे बड़ा मेला है और दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागमों में से एक है। वहीं 12 साल के बाद प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से शुरू हुआ महाकुंभ मेला 26 फरवरी तक चलने वाला है। इस पवित्र पर्व पर देश भर से साधु-संतों का जमावड़ा लगा हुआ है। खासतौर पर नागा साधुओं की मौजूदगी इस मेले की शोभा बढ़ा रही है।