Logo

30 June 2025 Rashifal (30 जून 2025 का राशिफल)

30 June 2025 Rashifal (30 जून 2025 का राशिफल)

Aaj Ka Rashifal 30 June 2025: इन 3 राशियों की किस्मत लेगी करवट, करियर में उछाल और कारोबार में होगा बड़ा फायदा, जानें 30 जून का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 30 June 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 30 जून को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के साथ सोमवार का दिन है। इसके साथ ही आज आर्द्रा नक्षत्र के साथ सिद्धि और व्यतीपात योग का निर्माण हो रहा है। चंद्रमा की बात करें सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। आज 30 जून 2025 है और जून का आखिरी दिन सभी राशियों के लिए कई तरह के बदलाव लेकर आया है। कुछ लोगों के लिए यह दिन नई शुरुआत का संकेत है तो कुछ के लिए पुरानी परेशानियों से राहत मिलने का अवसर। ऐसे में आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 30 जून का दिन कैसा रहने वाला है। जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक का दैनिक राशिफल...

मेष आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। परिवार में कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। धन लाभ की संभावनाएं बन रही हैं। बस गुस्से पर नियंत्रण रखें।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : पीला
  • आज का उपाय : शिवलिंग पर शुद्ध जल में लाल चंदन मिलाकर अर्पित करें।

वृषभ आज का राशिफल

आज आपको कार्यस्थल पर मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है लेकिन इसका अच्छा परिणाम मिलेगा। कोई पुराना दोस्त आपकी मदद कर सकता है। सेहत का ध्यान रखें, पेट संबंधी समस्या हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : नारंगी
  • आज का उपाय : दूध में केसर मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। 

मिथुन आज का राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा लेकिन शाम तक स्थिति बेहतर हो जाएगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। रिश्तों में मधुरता बनाए रखें।

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : हरा
  • आज का उपाय : दूध और चावल का मिश्रण शिवलिंग पर चढ़ाएं।

कर्क आज का राशिफल

आज का दिन पारिवारिक सुख-सुविधाओं के लिए अच्छा है। घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। नौकरी या व्यापार में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : नीला
  • आज का उपाय : घी का दीपक जलाकर शिव चालीसा का पाठ करें।

सिंह आज का राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी जरूरी काम में देरी हो सकती है, जिससे मन थोड़ा उदास रहेगा। जीवनसाथी या किसी करीबी से बहस संभव है। धैर्य रखें और सही समय का इंतजार करें।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : ब्लू
  • आज का उपाय : शिवलिंग पर शहद और जल मिलाकर अभिषेक करें।

कन्या आज का राशिफल

आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। भाग्य आपके साथ है। धन लाभ भी संभव है। बस स्वास्थ्य का ध्यान दें, थकावट महसूस कर सकते हैं।

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : काला
  • आज का उपाय : सफेद फूल और दही शिवलिंग पर चढ़ाएं। 

तुला आज का राशिफल

तुला राशि वालों को आज फालतू की चिंता करने से बचना चाहिए। काम में व्यस्तता बनी रहेगी लेकिन सफलता भी मिलेगी। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : जल में नीले फूल डालकर शिव को अर्पित करें। 

वृश्चिक आज का राशिफल

आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। किसी पुराने अटके काम में सफलता मिल सकती है। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

  • शुभ अंक : 2
  • शुभ रंग : बैंगनी
  • आज का उपाय : गंगाजल और तुलसी मिश्रित जल से शिव का अभिषेक करें।

धनु आज का राशिफल

धनु राशि वालों के लिए आज धन लाभ का अच्छा योग बन रहा है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। ऑफिस में आपकी मेहनत की सराहना होगी। दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : गोल्डन
  • आज का उपाय : दीपक जलाएं।

मकर आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए थोड़ा संभलकर चलने वाला है। खर्चे अधिक हो सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलें। किसी से उधार न लें। पारिवारिक विवाद से बचें। कामकाज में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : सफेद
  • आज का उपाय : फल और मिठाई बच्चों को बांटें।

कुंभ आज का राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति या प्रशंसा मिल सकती है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात खुशी दे सकती है। प्रेम जीवन भी अच्छा रहेगा।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : ग्रे
  • आज का उपाय : मंत्रों का जाप करें।

मीन आज का राशिफल

मीन राशि वालों को आज पुराने काम पूरे करने पर ध्यान देना चाहिए। कोई नया काम शुरू करने से पहले सोच-विचार करें। सेहत ठीक रहेगी लेकिन आलस्य से बचें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : भूरा 
  • आज का उपाय : शिवलिंग का अभिषेक करें। 

........................................................................................................
यह भी जाने
HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang