Aaj Ka Rashifal, 4 July 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 4 जुलाई को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। इसके साथ ही आज आर्द्रा नक्षत्र के साथ शिव योग का निर्माण हो रहा है। चंद्रमा की बात करें तो तुला राशि में विराजमान रहेंगे और सूर्य मिथुन राशि में रहेंगे। आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 4 जुलाई का दिन कैसा रहने वाला है। जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक का दैनिक राशिफल...
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। काम में मन लगेगा और पुराने रुके काम पूरे हो सकते हैं। परिवार से सहयोग मिलेगा। कहीं से धन लाभ भी हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। अगर कोई पुराना कर्ज है तो चुकाने में सुविधा मिलेगी। नौकरी में अच्छे मौके मिल सकते हैं। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
काम में रुकावटें आ सकती हैं लेकिन धैर्य से काम लें। छोटी यात्रा का योग बन सकता है। दोस्तों या भाइयों से मदद मिल सकती है। खुद पर भरोसा रखें।
आज मन थोड़ा भावुक रह सकता है। घर की ज़िम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सोचें। खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें।
आज का दिन आपके लिए खास हो सकता है। काम में सफलता मिलेगी। किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
आज आप कोई पुराना काम पूरा कर सकते हैं। पढ़ाई-लिखाई या नौकरी के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य में थोड़ी कमजोरी हो सकती है, आराम करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
पार्टनर या जीवनसाथी से अच्छे संबंध रहेंगे। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज कोई शुभ कार्य हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
आज आपको अपनी बात सोच-समझकर कहनी चाहिए। किसी से झगड़ा हो सकता है इसलिए धैर्य रखें। मेहनत का फल जरूर मिलेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
यात्रा या बाहर जाने के योग हैं। किसी पुराने मित्र से संपर्क हो सकता है। काम में बदलाव का विचार आ सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें। वाद-विवाद से दूर रहें।
कामकाज में थोड़ी परेशानी आ सकती है, लेकिन धैर्य से हल निकाल पाएंगे। परिवार में कोई खास चर्चा हो सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी संभव है।
आपके लिए दिन शुभ रहेगा। नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। किसी रिश्तेदार से लाभ होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को लाभ मिलेगा। करियर में सफलता मिलेगी।
आज आप भावनाओं में बह सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। राजनीतिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता और वर्चस्व बढ़ेगा।
देव उठनी ग्यारस पर भगवान विष्णु अपनी योग निद्रा से जागकर एक बार फिर संसार के संचालन में लीन हो जाते हैं। इस दिन चातुर्मास भी खत्म होता है और सभी मांगलिक कार्य शुरू होते हैं।
एकादशी तिथि को भगवान श्री विष्णु की पूजा के लिए बेहद ही शुभ माना गया है। इसमें भी कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देव उठनी एकादशी का महत्व और अधिक है।
हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। प्रत्येक वर्ष 24 एकादशी होती है। जब अधिकमास या मलमास आता है तब इनकी संख्या बढ़कर 26 हो जाती है।
शास्त्रों के अनुसार देव उठनी एकादशी भगवान् श्री विष्णु जी की पूजा अर्चना के लिए श्रेष्ट दिन है। हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की तिथि को देव उठनी एकादशी मनाई जाती है।