Logo

6 August Rashifal (6 अगस्त 2025 राशिफल)

6 August Rashifal (6 अगस्त 2025 राशिफल)

Aaj Ka Rashifal 6 August 2025: इन राशियों को रहना होगा सतर्क, जरा सी लापरवाही बन सकती है परेशानी की वजह, जानें 6 अगस्त का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 6 August 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 6 अगस्त 2025 को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और बुधवार का दिन है। नक्षत्र की बात करें तो मूल रहेगा। साथ ही आज वैधृति योग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 6 अगस्त का दैनिक राशिफल...

मेष आज का राशिफल

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। काम में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। पुराने झगड़ों का हल निकल सकता है।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : केसरिया
  • आज का उपाय : गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं

वृषभ आज का राशिफल

परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। पैसे को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, पर स्थिति जल्द ही सुधरेगी।

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : सफेद
  • आज का उपाय : हरे मूंग का दान करें

मिथुन आज का राशिफल

मिथुन राशि वाले जातकों का दिन शानदार रहेगा। नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है। यात्रा के योग हैं।

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : आसमानी
  • आज का उपाय : "ॐ गं गणपतये नमः" मंत्र का जाप करें

कर्क आज का राशिफल

आज आप थोड़े भावुक महसूस कर सकते हैं। किसी करीबी से मतभेद हो सकते हैं, लेकिन बात जल्दी सुलझ जाएगी। सेहत का ध्यान रखें। अधिक खर्च करने से बचें।

  • शुभ अंक : 7
  • शुभ रंग : क्रीम
  • आज का उपाय : भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें

सिंह आज का राशिफल

नौकरी या व्यापार में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मेहनत रंग लाएगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अपने व्यवहार में नरमी रखें।

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : नारंगी
  • आज का उपाय : तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं

कन्या आज का राशिफल

आज का दिन थोड़ा तनाव भरा हो सकता है। कोई काम अटक सकता है, लेकिन धैर्य से सब ठीक हो जाएगा। किसी बुजुर्ग से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।

  • शुभ अंक : 2
  • शुभ रंग : स्लेटी
  • आज का उपाय : गणेश मंदिर में जाकर हरे कपड़े में 7 गुड़ की डली बांधकर चढ़ाएं

तुला आज का राशिफल

पार्टनर या जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। किसी पुराने काम से लाभ हो सकता है। कला या रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन लाभ के योग है।

  • शुभ अंक : 2
  • शुभ रंग : सफेद
  • आज का उपाय : भगवान विष्णु को सफेद मिठाई अर्पित करें

वृश्चिक आज का राशिफल

गुस्से पर काबू रखें, नहीं तो रिश्तों में खटास आ सकती है। कार्यस्थल पर मेहनत करें, बॉस आपकी सराहना कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

  • शुभ अंक : 2
  • शुभ रंग : लाल
  • आज का उपाय : हरे रंग का रुमाल अपने पास रखें और गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें

धनु आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। किस्मत साथ देगी। किसी खास व्यक्ति से लाभ मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : नारंगी
  • आज का उपाय : मूंग दाल गरीबों को दान करें

मकर आज का राशिफल

मकर राशि वाले जातकों का दिन भाग्यशाली साबित होगा। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। सेहत में सुधार होगा।

  • शुभ अंक : 4
  • शुभ रंग : काला
  • आज का उपाय : गणेश जी के समक्ष 11 दूर्वा की गांठ चढ़ाएं

कुंभ आज का राशिफल

दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। कोई पुराना सपना पूरा हो सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें। व्यर्थ के विवादों से बचें। वाद-विवाद से दूर रहें।

  • शुभ अंक : 7
  • शुभ रंग : ग्रे
  • आज का उपाय : "ॐ गं गणपतये नमः" का जाप करें

मीन आज का राशिफल

आज का दिन आध्यात्मिक रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी शुभ समाचार की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को लाभ मिलेगा।

  • शुभ अंक : 7
  • शुभ रंग : हल्का पीला
  • आज का उपाय : गणेश जी की पूजा करें

........................................................................................................
HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang