Logo

6 जुलाई 2025 का राशिफल

6 जुलाई 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 6 July 2025: इन राशियों की खुलेगी किस्मत की तिजोरी, करियर और कारोबार में तरक्की के योग, जानें 6 जुलाई का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 6 July 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 6 जुलाई को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के साथ रविवार का दिन है। इसके साथ ही आज विशाखा नक्षत्र के साथ साध्य योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही आज देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। आज का दिन ज्योतिष के नजरिए से कई राशियों के लिए नए मौके लेकर आ रहा है। कुछ राशि वालों को आर्थिक फायदा हो सकता है तो कुछ को रिश्तों में मधुरता मिलेगी। वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहना पड़ेगा। आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 6 जुलाई का दिन कैसा रहने वाला है। जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक का दैनिक राशिफल...

मेष आज का राशिफल

आज का दिन करियर के लिहाज से बढ़िया रहेगा। जो लोग नौकरी में हैं उन्हें नए मौके मिल सकते हैं। व्यापारी वर्ग को भी फायदा होने की संभावना है। परिवार में कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : मैरून
  • आज का उपाय : तांबे के लोटे में जल, लाल फूल और कुमकुम डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।

वृषभ आज का राशिफल

वृषभ राशि वालों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। काम में मन कम लगेगा लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा। कोई पुराना अटका हुआ पैसा मिल सकता है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, कोशिश करें कि छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें।

  • शुभ अंक : 2
  • शुभ रंग : लाल
  • आज का उपाय : गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं।

मिथुन आज का राशिफल

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। करियर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने का सही समय है। प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी। छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : पीला
  • आज का उपाय : 'ॐ सूर्याय नमः' मंत्र का 11 बार जप करें।

कर्क आज का राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए दिन थोड़ा भारी रह सकता है। मानसिक तनाव महसूस होगा और काम में मन नहीं लगेगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, किसी भी बड़े खर्च से बचें। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। सेहत पर ध्यान दें।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।

सिंह आज का राशिफल

आज का दिन आपकी तरक्की का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

  • शुभ अंक : 4
  • शुभ रंग : नीला
  • आज का उपाय : जरूरतमंद को लाल कपड़ा या लाल फल दान करें।

कन्या आज का राशिफल

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सोच-समझकर चलने वाला रहेगा। किसी से अनावश्यक बहस में न उलझें। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : हल्का पीला
  • आज का उपाय : तांबे के बर्तन में जल भरकर सूर्य को अर्घ्य दें।

तुला आज का राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। धन आगमन के नए रास्ते खुल सकते हैं। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, इसलिए बातचीत में संयम रखें। सेहत को लेकर सजग रहें। कोई नया काम शुरू करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : 'ॐ घृणिः सूर्याय नमः' मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक आज का राशिफल

 

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नया निवेश करने का अच्छा समय है। पारिवारिक माहौल आनंददायक रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। कोई पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : आसमानी
  • आज का उपाय : मंदिर में दीपक जलाएं।

धनु आज का राशिफल

आज धनु राशि के जातकों को मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। धन लाभ के योग हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। सेहत भी बढ़िया रहेगी। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

  • शुभ अंक : 2
  • शुभ रंग : हरा
  • आज का उपाय : सूर्य को अर्घ्य देने के बाद लाल चंदन का तिलक करें।

मकर आज का राशिफल

आज का दिन सामान्य रहेगा। करियर में स्थिरता बनी रहेगी लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। परिवार में शांति रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पुराने दोस्तों से बातचीत हो सकती है जिससे मन प्रसन्न होगा।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : गोल्डन
  • आज का उपाय : सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद गायत्री मंत्र का जाप करें। 

कुंभ आज का राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कामकाज में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के भी संकेत हैं। प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।

  • शुभ अंक : 4
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : सूर्यदेव की पूजा करें। 

मीन आज का राशिफल

आज का दिन मीन राशि वालों के लिए सकारात्मक रहेगा। नौकरी या बिजनेस में तरक्की के संकेत हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। सेहत में सुधार दिखेगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : बैंगनी
  • आज का उपाय : दान-पुण्य करें। 

........................................................................................................
परदे में बैठे, यूँ ना मुस्कुराइये (Parde Me Bethe Bethe Yun Na Muskuraiye)

परदे में बैठे-बैठे,
यूँ ना मुस्कुराइये,

परिश्रम करे कोई कितना भी लेकिन (Parishram Kare Koi Kitana Bhi Lekin)

परिश्रम करे कोई कितना भी लेकिन,
कृपा के बिना काम चलता नहीं है ।

परमात्मा है प्यारे, तेरी आत्मा के अन्दर - भजन (Parmatma Hai Pyare Teri Aatma Ke Andar)

परमात्मा है प्यारे,
तेरी आत्मा के अन्दर ।

HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang