Logo

7 August Rashifal (7 अगस्त 2025 राशिफल)

7 August Rashifal (7 अगस्त 2025 राशिफल)

Aaj Ka Rashifal 7 August 2025: इन राशियों के लिए दिन रहेगा सौभाग्यशाली, हर काम में मिलेगी सफलता, जानें 7 अगस्त का राशिफल 

Aaj Ka Rashifal, 7 August 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 7 अगस्त 2025 को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और गुरुवार का दिन है। नक्षत्र की बात करें तो पूर्वाषाढ़ा रहेगा। साथ ही आज विष्कुंभ योग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 7 अगस्त का दैनिक राशिफल...

मेष आज का राशिफल

मेष राशि वाले जातकों का दिन भाग्यशाली साबित होगा। नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। घर में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। छात्रों को करियर में सफलता मिलेगी।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : हल्का सुनहरा
  • आज का उपाय : भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें

वृषभ आज का राशिफल

वृषभ राशि वाले जातकों का दिन थोड़ा मिलाजुला रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। सेहत का विशेष ध्यान रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : केसरिया
  • आज का उपाय : केले के पेड़ की पूजा करें

मिथुन आज का राशिफल

आज आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा और मानसिक शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में सुधार होगा। अगर कहीं यात्रा की योजना है तो वह सफल रहेगी।

  • शुभ अंक : 4
  • शुभ रंग : सफेद
  • आज का उपाय : पीले वस्त्र धारण करें

कर्क आज का राशिफल

कर्क राशि वाले जातकों का दिन मिलाजुला रहेगा। कोई बात दिल को चोट पहुंचा सकती है, लेकिन संयम रखें। कार्यक्षेत्र में किसी सीनियर से सहायता मिल सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ अंक : 4
  • शुभ रंग : काला
  • आज का उपाय : "ॐ बृं बृहस्पतये नमः" मंत्र का 108 बार जप करें

सिंह आज का राशिफल

आज आपके नेतृत्व की क्षमता मजबूत होगी। टीम वर्क में कामयाबी मिलेगी। कार्य में नयापन लाने की सोचें। छात्रों को सफलता मिलने के योग हैं। क्रोध और अहंकार से दूरी बनाए रखें।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : सफेद
  • आज का उपाय : गरीब ब्राह्मण को भोजन कराएं और हल्दी का दान करें

कन्या आज का राशिफल

आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत से पहले सोच-विचार जरूर करें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। किसी करीबी से अनबन हो सकती है, इसलिए शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें

तुला आज का राशिफल

आज का दिन प्यार और रिश्तों के लिए शुभ है। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ समय बिताएं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी पुराने विवाद का हल निकल सकता है।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : नारंगी
  • आज का उपाय : केले के पेड़ की जड़ को हल्दी लगाकर पूजा करें

वृश्चिक आज का राशिफल

गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। कोई आपके खिलाफ योजना बना सकता है। ऑफिस में काम को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है।

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : हरा
  • आज का उपाय : पितरों के नाम से गरीबों को भोजन कराएं

धनु आज का राशिफल

आज आपका मन धार्मिक और सकारात्मक विचारों से भरा रहेगा। किसी आध्यात्मिक कार्य में भाग ले सकते हैं। नौकरी में तरक्की के योग हैं। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

  • शुभ अंक : 4
  • शुभ रंग : सफेद
  • आज का उपाय : हल्दी मिश्रित पानी से स्नान करें

मकर आज का राशिफल

आज आपको मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी तारीफ होगी। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : सफेद
  • आज का उपाय : विष्णु भगवान को पीले पुष्प अर्पित करें

कुंभ आज का राशिफल

दिन की शुरुआत धीमी हो सकती है, लेकिन दोपहर बाद स्थिति बेहतर होगी। कोई रुका हुआ पैसा मिल सकता है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : काला
  • आज का उपाय : विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें

मीन आज का राशिफल

आज का दिन रोमांटिक और रचनात्मक होगा। कला, संगीत या साहित्य से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। परिवार का साथ मिलेगा। अपने काम के प्रति ईमानदार रहें, सफलता मिलेगी।

  • शुभ अंक : 8
  • शुभ रंग : नारंगी
  • आज का उपाय : विष्णु जी को केसर मिश्रित जल से अभिषेक करें

........................................................................................................
HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang