Logo

7 जुलाई 2025 का राशिफल

 7 जुलाई 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 7 July 2025: इन राशियों की मेहनत रंग लाएगी, करियर और व्यापार में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें 7 जुलाई का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 7 July 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 7 जुलाई को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के साथ सोमवार का दिन है। आज का दिन कुछ राशियों के लिए धन लाभ और सफलता देने वाला है, तो कुछ राशियों को अपने फैसलों में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 7 जुलाई का दिन कैसा रहने वाला है। जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक का दैनिक राशिफल...

मेष आज का राशिफल

आज का दिन आपके करियर के लिए शुभ रहेगा। पुराने अटके हुए काम पूरे होंगे और ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : गोल्डन
  • आज का उपाय : शिवलिंग पर शहद और जल चढ़ाएं।

वृषभ आज का राशिफल

वृषभ राशि वालों के लिए आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। कहीं से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। निवेश करने के लिए समय शुभ है। हालांकि रिश्तों में थोड़ी खटास आ सकती है, इसलिए बातचीत में सावधानी रखें।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : मैरून
  • आज का उपाय : दूध में गुलाब मिलाकर शिव जी को अर्पित करें।

मिथुन आज का राशिफल

आज आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ सकता है। ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा, बस गुस्से पर काबू रखें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

  • शुभ अंक : 8
  • शुभ रंग : पीला
  • आज का उपाय : शिव मंदिर में हरी इलायची या बेल पत्र चढ़ाएं।

कर्क आज का राशिफल

आज आप अपने मन की बात परिवार या दोस्तों से कह सकते हैं। लंबे समय से अटके हुए काम अब पूरे होंगे। प्रेम जीवन में सुधार होगा। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है।

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : शिवलिंग का कच्चे दूध से अभिषेक करें।

सिंह आज का राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। नई योजनाएं सफल होंगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कारोबार में भी मुनाफा हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : नीला
  • आज का उपाय : लाल फूल और गुड़ शिवलिंग पर चढ़ाएं।

कन्या आज का राशिफल

आज के दिन आपको अपने फैसलों में सावधानी बरतनी होगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर ही कदम उठाएं। यात्रा टालें तो बेहतर होगा। सेहत सामान्य रहेगी।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : शिव जी को तिल का तेल और पंचामृत अर्पित करें।

तुला आज का राशिफल

तुला राशि वालों के लिए आज रिश्तों में सुधार का समय है। पुराने झगड़े सुलझ सकते हैं। काम में सफलता मिलेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। खर्चे थोड़े बढ़ सकते हैं।

  • शुभ अंक : 7
  • शुभ रंग : नीला
  • आज का उपाय : शिवलिंग पर गुलाबी पुष्प और दही चढ़ाएं।

वृश्चिक आज का राशिफल

 

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी भी बड़े फैसले को फिलहाल टाल दें। पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा, जिससे मन शांत रहेगा।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : आसमानी
  • आज का उपाय : जल में लाल चंदन मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।

धनु आज का राशिफल

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। काम में तरक्की होगी। शिक्षा और करियर से जुड़े फैसले आपके पक्ष में आएंगे। यात्रा से लाभ होगा।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : हल्का पीला
  • आज का उपाय : शिव चालीसा का पाठ करें।

मकर आज का राशिफल

आज आपको नए काम के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो यह सही समय है। घर पर कोई मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है।

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : सफेद
  • आज का उपाय : शिव मंदिर में काले तिल और उड़द दान करें।

कुंभ आज का राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा। पुराने निवेश से फायदा मिलेगा। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन हो सकता है। छात्रों को सफलता मिलेगी। 

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : काला
  • आज का उपाय : शिवलिंग पर शुद्ध जल और नीला पुष्प चढ़ाएं।

मीन आज का राशिफल

आज का दिन मीन राशि वालों के लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। सामाजिक कामों में रुचि लेंगे। करियर में नई दिशा मिल सकती है। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी।

  • शुभ अंक : 2
  • शुभ रंग : लाल
  • आज का उपाय : दूध और केसर मिलाकर अभिषेक करें।

........................................................................................................
यह भी जाने
HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang