Logo

7 October 2025 Rashifal (7 अक्टूबर 2025 राशिफल)

7 October 2025 Rashifal (7 अक्टूबर 2025 राशिफल)

Aaj Ka Rashifal 7 October 2025: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा मंगलवार का दिन, मिलेगी सफलता, जानें 7 अक्टूबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 7 October 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 7 अक्टूबर 2025 को अश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और मंगलवार का दिन है। आज रेवती नक्षत्र के साथ ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है। वहीं, इस दिन सूर्य देव कन्या राशि में रहेंगे और चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे। इसके बाद मेष राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 7 अक्टूबर का दैनिक राशिफल...

मेष आज का राशिफल (Mesh aaj ka rashifal)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। कामकाज में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपके आत्मविश्वास और मेहनत की सराहना होगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी।

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : ब्लू
  • आज का उपाय : हनुमान जी को लाल फूल और सिंदूर अर्पित करें।

वृषभ आज का राशिफल (Vrishabh aaj ka rashifal)

धन लाभ के योग बन रहे हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार में अच्छे अवसर मिलेंगे। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : काला
  • आज का उपाय : हनुमान मंदिर में गुड़ और चना चढ़ाएं।

मिथुन आज का राशिफल (Mithun aaj ka rashifal)

आज का दिन सावधानी से बिताएं। किसी के साथ अनबन होने की संभावना है। कार्यस्थल पर धैर्य बनाए रखें। नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : मैरून
  • आज का उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कर्क आज का राशिफल (Kark aaj ka rashifal)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आय में बढ़ोतरी होगी। यदि नया निवेश करना चाहते हैं तो समय अच्छा है।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : लाल
  • आज का उपाय : हनुमान जी को लाल चोला अर्पित करें।

सिंह आज का राशिफल (Singh aaj ka rashifal)

सिंह राशि के जातकों के लिए यह दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। काम में बाधाएं आ सकती हैं। किसी के साथ विवाद से बचें। घर-परिवार में तनाव हो सकता है।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : सफेद
  • आज का उपाय : हनुमान जी को लाल पुष्प चढ़ाएं।

कन्या आज का राशिफल (Kanya aaj ka rashifal)

आज का दिन सफलता दिलाने वाला है। व्यापार में बड़ा सौदा हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।

  • शुभ अंक : 11
  • शुभ रंग : हल्का पीला
  • आज का उपाय : हनुमान जी को केसरिया फूल और गुड़ अर्पित करें।

तुला आज का राशिफल (Tula aaj ka rashifal)

तुला राशि वालों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

  • शुभ अंक : 2
  • शुभ रंग : पिंक
  • आज का उपाय : हनुमान जी को पान का पत्ता और सुपारी चढ़ाएं।

वृश्चिक आज का राशिफल (Vrishchik aaj ka rashifal)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। काम में ज्यादा व्यस्त रहेंगे, जिससे थकान हो सकती है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। खर्चे बढ़ सकते हैं। परिवार में किसी को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।

  • शुभ अंक : 2
  • शुभ रंग : नारंगी
  • आज का उपाय : हनुमान मंदिर में मीठा पान या लाल वस्त्र चढ़ाएं।

धनु आज का राशिफल (Dhanu aaj ka rashifal)

आज धनु राशि के लोगों को भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। संतान से सुख मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा का योग बन रहा है।

  • शुभ अंक : 10
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : हनुमान मंदिर में तिल के तेल का दीपक जलाएं।

मकर आज का राशिफल (Makar aaj ka rashifal)

आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। किसी वरिष्ठ अधिकारी से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। कारोबार में उन्नति के योग हैं। घरेलू जीवन में शांति रहेगी।

  • शुभ अंक : 11
  • शुभ रंग : भूरा
  • आज का उपाय : हनुमान जी को लाल सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं।

कुंभ आज का राशिफल (Kumbh aaj ka rashifal)

कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

  • शुभ अंक : 7
  • शुभ रंग : सैफरन
  • आज का उपाय : हनुमान जी को काले तिल और गुड़ अर्पित करें।

मीन आज का राशिफल (Meen aaj ka rashifal)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। कामकाज में प्रगति होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।

  • शुभ अंक : 31
  • शुभ रंग : ब्लू
  • आज का उपाय : हनुमान जी को गुलाब के फूल और बूंदी के लड्डू अर्पित करें।

........................................................................................................
HomeBook PoojaBook PoojaChadhavaChadhavaKundliKundliPanchangPanchang