Logo

8 August Rashifal (8 अगस्त 2025 राशिफल)

8 August Rashifal (8 अगस्त 2025 राशिफल)

Aaj Ka Rashifal 8 August 2025: मां लक्ष्मी की कृपा से इन राशियों पर होगी पैसों की बारिश, धन-दौलत की होगी बरसात, जानें 8 अगस्त का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 8 August 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 8 अगस्त 2025 को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। नक्षत्र की बात करें तो उत्तराषाढा रहेगा। साथ ही आज आयुष्मान योग का निर्माण हो रहा है। आज का दिन कई राशियों के लिए नई शुरुआत, सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। कुछ राशियों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है ताकि अनावश्यक तनाव से बचा जा सके। आइए जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा यह शुक्रवार। जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 8 अगस्त का दैनिक राशिफल...

मेष आज का राशिफल

मेष राशि वाले जातक आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कार्यों में तेजी आएगी और अधूरे काम पूरे होंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। मां लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ के योग बन रहे हैं।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : पीला
  • आज का उपाय : मां लक्ष्मी को गुलाब का फूल अर्पित करें

वृषभ आज का राशिफल

आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। परिवार का समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : 'ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का जाप करें

मिथुन आज का राशिफल

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। नए आइडिया पर काम करने का दिन है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। सेहत सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बन सकता है।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : नारंगी
  • आज का उपाय : चंदन का इत्र लगाएं

कर्क आज का राशिफल

कर्क राशि वाले जातकों को आज सावधान रहना चाहिए। आपका मूड थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है, लेकिन परिवार साथ देगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। कोई करीबी से मनमुटाव हो सकता है।

  • शुभ अंक : 4
  • शुभ रंग : काला
  • आज का उपाय : हरे वस्त्र पहनें और गाय को हरा चारा खिलाएं

सिंह आज का राशिफल

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन लकी साबित होगा। कोई पुरानी योजना सफल हो सकती है। किसी रिश्तेदार से लाभ मिलने के योग हैं। ध्यान रखें कि जल्दबाज़ी में कोई फैसले न लें।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : सफेद
  • आज का उपाय : श्री यंत्र का पूजन करें

कन्या आज का राशिफल

कन्या राशि वाले जातकों का दिन व्यस्त रहेगा। कार्यस्थल पर मेहनत रंग लाएगी। जीवनसाथी के साथ हल्की अनबन हो सकती है, लेकिन जल्द ही सुलझ जाएगी।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : लक्ष्मी जी को कमलगट्टे की माला अर्पित करें

तुला आज का राशिफल

तुला राशि वाले जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आपके निर्णय सही साबित होंगे। दोस्तों के साथ समय बिताना मन को प्रसन्न करेगा। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन हो सकता है।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : नारंगी
  • आज का उपाय : किन्नरों को मिठाई या पैसे दान करें

वृश्चिक आज का राशिफल

वृश्चिक राशि वाले जातक आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। मन में चल रही उलझनों को शांत करने के लिए ध्यान लगाएं। सेहत पर ध्यान दें। किसी से बहस न करें।

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : हरा
  • आज का उपाय : मां लक्ष्मी को सफेद मिठाई चढ़ाएं

धनु आज का राशिफल

धनु राशि वाले जातकों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। नई योजनाएं बनेंगी। धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। कोई बड़ी डील आपके हाथ लग सकती है।

  • शुभ अंक : 4
  • शुभ रंग : सफेद
  • आज का उपाय : लक्ष्मी जी को लाल पुष्प चढ़ाएं

मकर आज का राशिफल

मकर राशि वाले जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन आप अच्छी तरह संभाल लेंगे। किसी जरूरी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक से पढ़ लें।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : सफेद
  • आज का उपाय : पीले वस्त्र पहनकर विष्णु-लक्ष्मी की संयुक्त पूजा करें

कुंभ आज का राशिफल

कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले सोच-विचार करें। नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी। जीवनसाथी के साथ खुसी के पल बिताएंगे।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : काला
  • आज का उपाय : श्रीसूक्त का पाठ करें

मीन आज का राशिफल

आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घर में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। बच्चों के साथ समय बिताएं। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

  • शुभ अंक : 8
  • शुभ रंग : नारंगी
  • आज का उपाय : चांदी के सिक्के को घर की तिजोरी में रखें

........................................................................................................
HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang