Logo

8 July 2025 Ka Rashifal (8 जुलाई 2025 का राशिफल)

8 July 2025 Ka Rashifal (8 जुलाई 2025 का राशिफल)

Aaj Ka Rashifal 8 July 2025: इन राशियों पर मंडरा रहा है संकट, जल्दबाजी में न लें कोई फैसला, जानें 8 जुलाई का राशिफल

 Aaj Ka Rashifal, 8 July 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 8 जुलाई को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ मंगलवार का दिन है। आज ज्येष्ठा नक्षत्र के साथ शुक्ल योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही आज भौम प्रदोष व्रत और जया पार्वती व्रत भी रखा जाएगा। आज का दिन ज्योतिष के नजरिए से कई राशियों के लिए अच्छे बदलाव लेकर आ सकता है। कुछ लोगों को करियर में तरक्की मिल सकती है तो कुछ के लिए पारिवारिक मामलों में राहत के संकेत हैं। आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 6 जुलाई का दिन कैसा रहने वाला है। जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक का दैनिक राशिफल...

मेष आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रोजेक्ट्स में काम करने का मौका मिलेगा। व्यापार में फायदा होगा। परिवार के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : मैरून
  • आज का उपाय : हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं

वृषभ आज का राशिफल

वृषभ राशि वाले जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार में साझेदारों से मतभेद खत्म होंगे। प्रेम जीवन में मिठास रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

  • शुभ अंक : 2
  • शुभ रंग : लाल
  • आज का उपाय : 'ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः' मंत्र का जाप करें।

मिथुन आज का राशिफल

मिथुन राशि वाले जातक आज कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। जल्दबाजी में कोई गलत फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। सेहत बेहतर रहेगी। 

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : पीला
  • आज का उपाय : गरीबों को लाल वस्त्र या मसूर की दाल का दान करें।

कर्क आज का राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जिससे खुशखबरी भी मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। वैवाहिक जीवन में प्यार बना रहेगा।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : बजरंग बाण का पाठ करें।

सिंह आज का राशिफल

सिंह राशि वालों को आज पैसों के लेन-देन में सतर्क रहना चाहिए। आपका कोई फायदा उठा सकता है। करियर में थोड़ी रुकावट आ सकती है लेकिन धैर्य से काम लें। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, संयम रखें।

  • शुभ अंक : 4
  • शुभ रंग : नीला
  • आज का उपाय : सिंदूर में चमेली का तेल मिलाकर हनुमान जी को अर्पित करें।

कन्या आज का राशिफल

कन्या राशि वाले जातकों को आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरी बदलने या नई जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए दिन अच्छा है। प्रेम जीवन में सुखद समय बिताएंगे। सेहत बेहतर रहेगी।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : हल्का पीला
  • आज का उपाय : हनुमान मंदिर में लाल फूल चढ़ाएं।

तुला आज का राशिफल

तुला राशि के जातकों को आज तनाव से बचने की जरूरत है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी जिससे थकान महसूस हो सकती है। नौकरी में सहयोगियों से बहस से बचें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। शाम तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें और बूंदी का भोग लगाएं।

वृश्चिक आज का राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए खास रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। मानसिक शांति बनी रहेगी।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : आसमानी
  • आज का उपाय : किसी जरूरतमंद को तांबे का सिक्का या लाल वस्त्र दान करें।

धनु आज का राशिफल

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन फिजूलखर्ची से बचना चाहिए। करियर में नए मौके मिल सकते हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

  • शुभ अंक : 2
  • शुभ रंग : हरा
  • आज का उपाय : हनुमान मंदिर में लाल चंदन और गुलाब अर्पित करें।

मकर आज का राशिफल

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत का फल देने वाला साबित होगा। पुरानी योजनाएं सफल होंगी। निवेश से लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी, मानसिक तनाव से बचें।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : गोल्डन
  • आज का उपाय : हनुमान जी को लाल झंडा चढ़ाएं।

कुंभ आज का राशिफल

आज का दिन चुनौतियों भरा हो सकता है। करियर में कोई बड़ा फैसला न लें। व्यापार में नए निवेश से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है।

  • शुभ अंक : 4
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : हनुमान जी की विधिपूर्वक पूजा करें। 

मीन आज का राशिफल

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : बैंगनी
  • आज का उपाय : हनुमान मंदिर में लाल फूल चढ़ाएं।

........................................................................................................
यह भी जाने
HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang