Logo

9 August Rashifal (9 अगस्त 2025 राशिफल)

 9 August Rashifal (9 अगस्त 2025 राशिफल)

Aaj Ka Rashifal 9 August 2025: सावन मास का आखिरी दिन, इन राशियों की लगने वाली है लॉटरी, जानें 9 अगस्त का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 9 August 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 9 अगस्त 2025 को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शनिवार का दिन है। नक्षत्र की बात करें तो श्रवण रहेगा। साथ ही आज सौभाग्य योग का निर्माण हो रहा है। आज रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन, बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी सलामती की दुआ करती हैं। इसके अलावा आज सावन मास भी समाप्त हो रहा है। आज का दिन कई राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा। कुछ को नए अवसर मिलेंगे, तो कुछ को अपने कार्यक्षेत्र में सराहना मिल सकती है। वहीं कुछ लोगों को सतर्क रहने की भी आवश्यकता है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 9 अगस्त का दैनिक राशिफल...

मेष आज का राशिफल

आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : नारंगी
  • आज का उपाय : शनिदेव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं

वृषभ आज का राशिफल

आज धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

  • शुभ अंक : 2
  • शुभ रंग : सफेद
  • आज का उपाय : हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं

मिथुन आज का राशिफल

मिथुन राशि वाले जातकों का दिन भाग्यशाली साबित होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। भगवान शिव की कृपा से रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

  • शुभ अंक : 2
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : शनिदेव के मंदिर में काले तिल और उड़द दाल चढ़ाएं

कर्क आज का राशिफल

कर्क राशि वाले जातकों को आज व्यापार में लाभ की संभावना है। जीवनसाथी से मधुर संबंध रहेंगे। सेहत सामान्य रहेगी। बिजनेस में कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : नारंगी
  • आज का उपाय : नीले या काले वस्त्र पहनकर शनि मंत्र का जाप करें – ॐ शं शनैश्चराय नमः

सिंह आज का राशिफल

सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। किसी विशेष कार्य में सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : नीला
  • आज का उपाय : शनि मंदिर जाकर पूजा करें

कन्या आज का राशिफल

आज आप किसी विशेष योजना में व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर आपको प्रशंसा मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। शिव जी की कृपा से बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : लाल
  • आज का उपाय : शनिवार को लोहे का दान करें

तुला आज का राशिफल

आज थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। कोई भी फैसला सोच समझकर लें।

  • शुभ अंक : 4
  • शुभ रंग : मैरून
  • आज का उपाय : काले कुत्ते या गाय को रोटी खिलाएं

वृश्चिक आज का राशिफल

आज मन थोड़ा अशांत रह सकता है। काम के बोझ से थकान हो सकती है। ध्यान और प्रार्थना से मन को शांति मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को सावधान रहना चाहिए।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : पीला
  • आज का उपाय : शनि मंदिर में दीपक जलाएं

धनु आज का राशिफल

यात्रा के योग हैं, जो लाभदायक हो सकती है। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नई शुरुआत के लिए अच्छा दिन है।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : नारंगी

आज का उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें

मकर आज का राशिफल

आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे।

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : मैरून
  • आज का उपाय : शनिवार को तिल के तेल में रोटी सेंककर कुत्ते को खिलाएं

कुंभ आज का राशिफल

आज का दिन रचनात्मक कार्यों में बीतेगा। नए विचार और योजनाएं सफल हो सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : काला
  • आज का उपाय : शनि चालिसा पढ़ें

मीन आज का राशिफल

धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे। किसी पुरानी समस्या का समाधान मिल सकता है। परिवारवालों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बन सकता है।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : नारंगी
  • आज का उपाय : शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं

........................................................................................................
HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang