Logo

9 July 2025 Ka Rashifal (9 जुलाई 2025 का राशिफल)

9 July 2025 Ka Rashifal (9 जुलाई 2025 का राशिफल)

Aaj Ka Rashifal 9 July 2025: इन राशियों की बढ़ सकती हैं समस्याएं, रहें सावधान, जानें 9 जुलाई का राशिफल

Short Description: Aaj Ka Rashifal 9 July 2025: आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 9 जुलाई का दिन कैसा रहने वाला है। जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक का दैनिक राशिफल...

Aaj Ka Rashifal, 9 July 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 9 जुलाई को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के साथ बुधवार का दिन है। इसके साथ ही आज मूल नक्षत्र के साथ ब्रह्म योग का निर्माण हो रहा है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके जीवन पर सीधा असर डालती है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 9 जुलाई का दिन कैसा रहने वाला है। जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक का दैनिक राशिफल...

मेष आज का राशिफल

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरपूर है। करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कोई बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : मैरून
  • आज का उपाय : हरे मूंग का दान करें। 

वृषभ आज का राशिफल

वृषभ राशि वालों के लिए आज धन लाभ का योग बन रहा है। रुके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

  • शुभ अंक : 2
  • शुभ रंग : लाल
  • आज का उपाय : गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

मिथुन आज का राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कामकाज में मन नहीं लगेगा लेकिन सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम जीवन में कोई पुरानी बात फिर से सामने आ सकती है।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : पीला
  • आज का उपाय : गाय को हरी घास खिलाएं।

कर्क आज का राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। परिवार में किसी से मनमुटाव हो सकता है, इसलिए बोलने से पहले सोचें। सेहत में सुधार होगा।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : बुध ग्रह के बीज मंत्र 'ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः' का जाप करें।

सिंह आज का राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए आज खर्चे बढ़ सकते हैं। बेवजह के तनाव से बचें। बिजनेस में नए सौदे फायदेमंद होंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी लेकिन खानपान पर ध्यान दें।

  • शुभ अंक : 4
  • शुभ रंग : नीला
  • आज का उपाय : गणेश जी को मूंग के लड्डू का भोग लगाएं।

कन्या आज का राशिफल

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कामयाबी लेकर आएगा। नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। जीवनसाथी से तालमेल बढ़ेगा। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : हल्का पीला
  • आज का उपाय : तुलसी के पौधे को जल दें।

तुला आज का राशिफल

तुला राशि वालों के लिए आज थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं। ऑफिस में तनाव रहेगा। पुराने दोस्त से मुलाकात खुशी देगी। धन के मामले में सावधानी जरूरी है। सेहत सामान्य रहेगी।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : गणेश जी की प्रतिमा पर दूर्वा अर्पित करें।

वृश्चिक आज का राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। प्रेम जीवन में नयापन आएगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : आसमानी
  • आज का उपाय : गणेश मंदिर में 21 दूर्वा की माला अर्पित करें।

धनु आज का राशिफल

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा थकाऊ हो सकता है। काम की अधिकता रहेगी, लेकिन परिणाम अच्छे मिलेंगे। किसी जरूरी काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत को नजरअंदाज न करें।

  • शुभ अंक : 2
  • शुभ रंग : हरा
  • आज का उपाय : हरे वस्त्रों का दान करें।

मकर आज का राशिफल

मकर राशि वालों को आज धन लाभ होने के योग हैं। कोई पुराना निवेश फायदा दिला सकता है। करियर में तरक्की होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : गोल्डन
  • आज का उपाय : घर में गौरी-गणेश की पूजा करें।

कुंभ आज का राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा धीमा रहेगा। मनचाही सफलता पाने में समय लग सकता है। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

  • शुभ अंक : 4
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : हरे रंग की वस्तुएं घर में रखें।

मीन आज का राशिफल

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

  • शभ अंक : 5
  • शुभ रंग : बैंगनी
  • आज का उपाय : गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

........................................................................................................
सालासर वाले तुम्हें, आज हम मनाएंगे (Salasar Wale Tumhe Aaj Hum Manayenge)

सालासर वाले तुम्हें,
आज हम मनाएंगे,

मेरा दिल अटका तेरी मूरत पे (Mera Dil Atka Teri Murat Pe)

मेरा दिल अटका तेरी मूरत पे,
मुझको तो किसी की खबर नही ॥

शंभू नाथ मेरे दीनानाथ: शिव भजन (Sambhu Nath Mere Dinanath)

शंभू नाथ मेरे दीनानाथ मेरे भोले नाथ मेरे आ जाओ,
भक्त तेरे पर विपदा भारी आके कष्ट मिटा जाओ,

ओम अनेक बार बोल (Om Anek Bar Bol Prem Ke Prayogi)

ओम अनेक बार बोल, प्रेम के प्रयोगी।
है यही अनादि नाद, निर्विकल्प निर्विवाद।

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang