July 2025 Numerology Horoscope: अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार हर व्यक्ति का एक मूलांक होता है, जो उसकी जन्म तारीख के आधार पर तय होता है। अगर आप 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे हैं तो आपका मूलांक 1 है, इसी तरह 2 से 9 तक के लिए भी मूलांक तय होता है। इस बीच जल्द ही जुलाई का महीना शुरू होने वाला है। व्रत-त्योहार के लिहाज से यह महीना बेहद ही खास रहने वाला है। भगवान शिव का पवित्र माह भी इसी महीने शुरू होने वाला है। इसके अलावा ज्योतिष की मानें तो जुलाई 2025 का महीना कुछ लोगों के लिए तरक्की और खुशियों की सौगात लेकर आएगा, तो कुछ लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। ऐसे में आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 तक के लिए कैसा रहेगा जुलाई का महीना। तो चलिए शुरू करते हैं...
इस महीने आपकी नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी या व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में आपकी सलाह की अहमियत बढ़ेगी। हालांकि गुस्से पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
भावनात्मक रूप से यह महीना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। किसी अपने से नाराजगी या दूरी का अनुभव होगा। कामकाज में मन नहीं लगेगा, लेकिन महीने के अंत तक सुधार होगा। ध्यान और मेडिटेशन से राहत मिलेगी।
आपके लिए यह महीना शानदार साबित हो सकता है। करियर में तरक्की और धन लाभ के योग बन रहे हैं। अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा और सम्मान मिलेगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल है।
थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा महीना रहेगा। कुछ पुराने कामों में देरी हो सकती है जिससे मन खिन्न होगा। विवादों से दूर रहें और निर्णय सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें।
आपके लिए जुलाई एक पॉजिटिव बदलाव का समय है। नई योजनाएं सफल होंगी। नौकरी में प्रमोशन या नई जॉब के योग बन सकते हैं। यात्रा के योग भी हैं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
प्यार और रिश्तों के लिहाज से महीना अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। कला, फैशन या ब्यूटी से जुड़े लोगों को लाभ होगा। फिजूलखर्ची से बचें।
ध्यान और एकांत की भावना बढ़ेगी। आध्यात्मिक चिंतन का समय है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। हेल्थ पर ध्यान देना जरूरी है, खासकर नींद और मानसिक शांति पर।
कड़ी मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन विलंब से। धैर्य बनाए रखें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों में राहत के संकेत हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है।
इस महीने आप ऊर्जा और जोश से भरे रहेंगे। आप कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। स्पोर्ट्स, आर्मी, पुलिस जैसे क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए लाभकारी समय है। गुस्से पर नियंत्रण जरूरी है।